साढ़े 10 लाख की राशि हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 01:37 PM (IST)

जींद(प्रदीप): उचाना थाना पुलिस ने प्लाट की सौदेबाजी कर लगभग साढ़े 10 लाख रुपए हड़पने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। नरवाना के नीरज ने 2 जून को शिकायत में बताया था कि उसका सम्पर्क पिछले साल कैथल जिले के कुलतारन गांव के सुखविंद्र और उसके भाई सुखबीर से हुआ। दोनों ने बताया कि उनका उचाना में प्लाट है।

मोल भाव होने के बाद उसने प्लाट का सौदा कर लिया। 10 लाख 40 हजार रुपए देकर फुल पेमैंट एग्रीमैंट कर लिया। साथ ही रजिस्ट्री का समय भी निर्धारित कर दिया। इसके बावजूद दोनों ने न तो प्लाट की रजिस्ट्री करवाई और न ही प्लाट की निशानदेही करवाई। जब उसने दबाव डाला तो उन्होंने चैक दे दिया, जो बैंक में लगाने पर बाऊंस हो गया।

जब उसने राशि के लिए दबाव डाला तो उन्होंने राशि लौटाने से मना कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने नीरज की शिकायत पर सुखविंद्र तथा सुखबीर के खिलाफ अमानत में ख्यानत, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुखबीर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत आरोपी सुखबीर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static