फर्स्ट डेट के लिए लड़की को बुलाया, श्मशानघाट ले जाकर दिया एेसा सरप्राइस

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 01:17 PM (IST)

 

लंदनः इंग्लैंड के लीड्स की रहने वाली एक लड़की ने अपनी डेट का बुरा अनुभव सोशल मीडिया पर सांझा किया है।हालांकि, उसके नाम का खुलासा नहीं किया है। ट्विटर पर एक लड़की ने खुलासा किया है कि किस तरह टिंडर के जरिए एक शख्स ने उन्हें फर्स्ट डेट पर इन्वाइट किया और अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में ले गया। लड़के ने लड़की को ब्लैक ड्रेस में बुलाया था।
PunjabKesari
लड़की को लगा था कि कुछ सरप्राइजिंग, रोमांटिक होने वाला है। लड़का लड़की को पहली डेट पर अपनी दादी के अंतिम संस्कार में ले गया। ट्विटर पर लड़की के 'बुरे डेट' की कहानी वायरल हो गई। लड़की से मिलने से पहले लड़के ने कहा था- ब्लैक ड्रेस पहनना और मैं तुम्हें सरप्राइज कर दूंगा। अंतिम संस्कार के दौरान लड़के ने लड़की का हाथ पकड़ लिया था और लगातार रो रहा था।लड़की ने कहा कि मजबूरी में उन्हें एक अजनबी को लगातार सहारा देना पड़ा।
PunjabKesari
अपनी कार से पिक करने के बाद लड़के ने अंतिम संस्कार वाली जगह गाड़ी रोकी तो लड़की को लगा कि शायद पेट्रोल खत्म हो गया है लेकिन तुरंत ही उसे असलियत का अंदाजा हो गया। कुछ हफ्ते पहले लड़के का गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था, इसके बाद उसे इस मौके के लिए किसी साथी की जरूरत थी। लड़के ने यह भी स्वीकार किया कि अगर उसने पहले बता दिया होता तो लड़की मिलने नहीं आती।. लड़की ने कहा कि अंतिम संस्कार की जगह पर उन्हें Uber बुलाना अजीब लगा, इसलिए वह रुकी रही।बाद में लड़का लड़की को घर भी ले गया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News