शहीदों से प्रेरणा लेकर हमें देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिएःलैफ्टिनैंट जनरल रणवीर सिंह

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 12:52 PM (IST)

कपूरथला (मल्होत्रा): एल.ओ.सी. क्रॉस करके आतंकवदियों को मारने के लिए भारतीय सेना द्वारा 2016 में की गई सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल सैनिक स्कूल (कपूरथला) के छात्र लैफ्टिनैंट जनरल रणवीर सिंह स्कूल में आयोजित 57वीं वर्षगांठ पर ‘ओल्ड ब्वॉयज स्टूडैंट मीट’ में शामिल हुए और सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में छात्रों को बताया कि यह भारतीय सेना की आतंकवाद पर बहुत बड़ी जीत थी। 

1969 से 1976 तक यहां पढ़ाई करने वाले लैफ्टिनैंट जनरल रणवीर सिंह ने बताया कि इस साल जम्मू-कश्मीर में आप्रेशन आलआऊट में सेना ने 225 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों की कुर्बानियों से प्रेरणा लेते हुए देश की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। इससे पूर्व लैफ्टिनैंट जनरल रणवीर सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित भी की। उन्होंने छात्र दोस्तों के साथ अपनी स्कूल की पुरानी यादों को ताजा किया। 

माल रोड पर स्थित उक्त स्कूल सेना अधिकारियों की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। इस स्कूल ने सेना को अभी तक 16 लैफ्टिनैंट जनरल, 4 एयर मार्शल, 250 से ज्यादा कैप्टन, 375 मेजर दिए हैं। अभी तक स्कूल के 550 से अधिक छात्रों को एन.डी.ए. में सीधा प्रवेश मिल चुका है। कारगिल युद्ध के दौरान जांबाजी दिखाने वाले कर्नल विकास वोहरा की बहादुरी पर तो फिल्म भी बन चुकी है। टाइगर हिल पर कब्जा करने वाली पंजाब रैजीमैंट के कमांडिंग अफसर बिग्रेडियर एम.पी.एस. बाजवा भी इसी स्कूल के छात्र रहे हैं। कारगिल युद्ध के दौरान बोफोर्स तोपों की कमांड स्कूल के छात्र रहे मेजर जनरल लखविंदर सिंह के हाथ में थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News