मंगेतर आनंद के साथ ईशा अंबानी ने किया रोमांटिक डांस, वीडियो वायरल
12/9/2018 12:48:50 PM
मुंबई: दुनिया का सबसे बड़े बिजनेसमैन ऐर रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। ईशा 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ मुंबई में शादी रचाएंगी। बीते दिन ही साजस्थान के उदयपुर में संगीत सेरेमनी हुई। इस दौरान पूरे अंबानी परिवार ने खूब डांस किया।
इस सेरेमनी में ईशा ने भी मंगेतर आनंद के साथ रोमांटिक डांस किया। इस दौरान का वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। दोनों ने शाहरुख की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' के गाने 'मितवा' पर डांस किया।
बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों ने ऐसा रोमांटिक डांस किया हो। फैंस उनके इस डांस को काफी पंसद कर रहे हैं। इस परफॉर्मेंस के लास्ट में पूरा अंबानी परिवार एक फ्रेम में दिखाई देता है।
बेटों संग नीता अंबानी ने किया डांस
बेटी ईशा के संगीत में नीता अंबानी ने दोनों बेटों आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ भी स्टेज पर धमाल मचाया। बेटों से साथ शाहरुख के गाने 'आजा माही वे' पर बेहद खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस दी।
संगीत सेरेमनी में पहुंचे ये स्टार्स
जो दिन तक चलने वाले इस सेरेमनी को अचेंड करने हिलेरी क्लिंटन से लेकर सलमान खान, शाहरूख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, सचिन तेंदुलकर, कैटरीना कैफ, करिश्मा कपूर, प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा से साथ उदयपुर पहुंचे। इस सेरेमनी का आयोजन उदयपुर के उदय विलास व सिटी पैलेस में किया गया है।