फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का तंज, कहा पेरिस समझौते से बाहर होना सही फैसला

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 11:56 AM (IST)

लॉस एंजलिसः जलवायु परिवर्तन संबंधी पेरिस समझौते पर एक बार फिर हमला करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहे प्रदर्शनों का हवाला देते हुए कहा कि यह इस बात का सबूत है कि समझौता रद्द करने का उनका फैसला सही था।

ट्रंप ने पोलैंड में हो रही संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता के बीच यह ट्वीट किया। जलवायु वार्ता में करीब 200 देशों के प्रतिनिधि इकट्ठा हुए हैं ताकि 2015 के पेरिस जलवायु समझौते में किए गए वादों पर अमल के लिए एक वैश्विक नियमावली पर सहमति बन सके। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जलवायु समझौता पेरिस के लिए बहुत अच्छा साबित नहीं हो रहा। पूरे फ्रांस में प्रदर्शन और दंगे हो रहे हैं।
 

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग मोटी रकम नहीं चुकाना चाह रहे, वह भी ज्यादातर तीसरी दुनिया के देशों को (जिन्हें सवालिया तरीके से चलाया जा रहा है)। गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी पेरिस जलवायु समझौते की आलोचना कर चुके हैं। बता दें कि बीते 17 नवंबर से पेरिस में ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन हो रहे हैं। यह विरोध अब फ्रांसिसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के खिलाफ बड़े जनांदोलन का रूप ले चुका है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News