सर्दियों में यूं बनाएं पौष्टिक डिनर, स्वाद के साथ रखें सेहत का भी ध्यान

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 10:25 AM (IST)

सर्दी में कम तापमान और शुष्क हवा के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को ढककर रखने के साथ-साथ खान-पान का भी ध्यान रखने की जरूरत होती है। आजकल सेहतमंद रहने के लिए लोग अपनी डाइट में क्विनोआ भी शामिल कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको ग्रीन क्विनोआ सलाद की रेसिपी बताएंगे, जो स्वाद के साथ ही आपकी सेहत का भी ध्यान रखेगा।

क्यों फायदेमंद है क्विनोआ?

चावल और गेहूं की तरह क्विनोआ भी एक अनाज ही है, जो अनहेल्दी लाइफ को बैलेंस रखने के लिए फायदेमंद है। यह एक ऐसा सुपरफूड है, जिसमें विटामिन बी, ई, आयरन, प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-कैंसर और एंटी-एजिंग गुण होते हैं। इसकी खेती कम पानी वाली जगह पर भी की जा सकती है। यह न सिर्फ हेल्थ बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाए क्विनोआ सलाद।

PunjabKesari

क्विनोआ सलाद बनाने की सामग्री:

क्विनोआ, मिक्स सब्जी, पानी, ब्रोकोली, काजू, मटर, प्याज, तुलसी, जैतून का तेल, पिसा हुआ जीरा, लहसुन लौंग, नींबू, नमक, काली मिर्च, रोस्टेड काजू, एवोकाडो।

क्विनोआ सलाद बनाने का तरीका:

सबसे पहले पैन में 1 कप क्विनोआ और 2 कप सब्जियों को पानी में 15 मिनट तक उबाल लें। फिर इसे 5 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसमें 1/2 कप ब्रोकली फ्लोरेट्स, बारीक कटा प्याज, 1 लहसुन व लौंग काटकर मिक्स करें। इसके बाद इसमें उबले हुए मटर, 3 चम्मच जैतून का तेल, 1 चम्मच पिसा जीरा, नींबू का रस, नमक व काली मिर्च स्वादानुसार डालकर मिलाएं। इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए स्ट्रीम करें। अब इसे बाउल में निकालकर 1/2 कप टोस्ट किए हुए काजू व एवोकाडो स्लाइस से गार्निश करें।

PunjabKesari

कब खाएं क्विनोआ सलाद?

आप इस पौष्टिक क्विनोआ सलाद का सेवन नाश्ते या डिनर में कर सकते हैं। इसका सेवन शरीर में पूरे दिन के पोषक-तत्वों की कमी पूरी कर देता है इसलिए दिन में कम से कम एक बार इसे जरूर खाएं।

PunjabKesari

ग्रीन क्विनोआ सलाद के फायदे
मजबूत हड्डियां

इसमें विटामिन ई अन्य अनाज के मुकाबले ज्यादा होता है। साथ ही इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी ज्यादा मात्रा में होते हैं, जोकि हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में मददगार

किसी अन्य अनाज की तुलना में क्विनोआ का सेवन ज्यादा तेजी से वजन कम करता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं और आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है। वजन कम करने के लिए आप नाश्ते में इसका सेवन करें।

PunjabKesari

प्रोटीन से भरपूर

क्विनोआ विटामिन्स B12 और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

ग्लूटेन फ्री अनाज

यह एक ऐसा ग्लूटेन फ्री अनाज है, जिसमें 9 तरह के अमिनो एसिड होते हैं। ग्लूकोन से एलर्जी वाले लोगों के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा पेट खराब रहने वाले लोगों के लिए भी यह फायदेमंद है क्योंकि कब्ज से निपटने के लिए क्विनोआ एक अच्छा इलाज है।

हार्ट डिजीज से बचाएं

मैग्‍न‍ीशियम से भरपूर होने के कारण रोजाना क्विनोआ का सेवन आपको हार्ट डिजीज से बचाता है। इसके अलावा यह ब्‍लड प्रैशर को भी कंट्रोल रखता है। अगर आप भी अपने हार्ट को स्वस्थ रखना चाहते है तो रोजाना इसका सेवन जरूर करें।

त्वचा में लाए कसावट

एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण होने के कारण इसका सेवन त्वचा में प्राकृतिक तरीके से कसावट लाता है। साथ ही इससे आप एंटी-एजिंग की समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static