Puffy Eyes से हैं परेशान तो आपके काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 09:25 AM (IST)

इस मौसम में स्किन प्रॉब्लम्स के साथ-साथ पफी आईस यानि आंखों में सूजन की समस्या भी आम देखने को मिलती है। देर तक काम करने, गलत खानपान, टेंशन या भरपूर मात्रा में नींद ना लेने से आंखों के नीचे सूजन आने लगती है, जोकि पर्सनेलिटी को खराब कर देती है। आंखों की सूजन दूर करने के लोग क्या कुछ नहीं करते लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

आंखों की सूजन के घरेलू नुस्खे


टी बैग्स से करे आंखों की सूजन दूर 

टी बैग्स को फ्रिज में रखकर ठंडा करें और फिर इसे 5-10 मिनट तक आंखों पर रखें। इससे ना सिर्फ सूजन दूर बल्कि यह आंखों के आस-पास की स्किन को टाइट भी करेगा। साथ ही इससे डार्क सर्कल्स की समस्या भी कम होगी।

PunjabKesari

आंखों की सूजन दूर करे एलोवेरा जेल 

एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होने के कारण एलोवेरा जेल भी पफी आईस से जल्दी छुटकारा दिलाती है। इसके लिए एलोवेरा जेल को फ्रिज में ठंडा करके कुछ मिनट के लिए आंखों के नीचे रखें। इससे सूजन गायब हो जाएगी।

PunjabKesari

ठंडा चम्मच

1 चम्मच को फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें। इसके बाद ठंडे चम्मच को आंखों पर लगाएं। कुछ देर एेसा करने से पफी आईज ही नहीं डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा मिलेगा।

PunjabKesari

आलू की स्लाइस से करे आँखो की सूजन दूर 

आलू की पतली स्लाइल काटकर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद उसे आंखों पर 10-15 तक रखें। इसकी ठंडक से आंखों की सूजन मिनटों में गायब हो जाएगी। आप चाहे तो आलू के रस को ठंडा करके भी लगा सकते हैं।

PunjabKesari

खीरे का रस

खीरे को छोटी-छोटी स्लाइस में काटकर आंखों पर ठंडा करके लगाएं। इससे आखों को ठंडक पहुंचती है और सारी थकान दूर हो जाती है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण इससे डार्क सर्कल्स भी दूर हो जाते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static