लड़कों के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कर्नाटका ने बिहार को हराया

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 09:13 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में चल रही सब जूनियर नैशनल नैटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोमांचकारी मुकाबले देखने को मिले। खिलाडिय़ों ने खेल को जीत में तबदील करने के लिए अपनी प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया। लड़कों के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कर्नाटका ने बिहार को 25-4 के अंतर से, राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 26-22 के अंक से, हरियाणा ने तेलंगाना को 27-7 के अंतर से, वैस्ट बंगाल ने उत्तराखंड को 9-3 के अंतर से और जे.एंड के. ने हिमाचल प्रदेश को 12-3 के अंतर से पराजित किया। इसी तरह दिल्ली ने तमिलनाडु को 20-13, मध्य प्रदेश ने झारखंड को 18-15 और यू.पी. ने केरल को 17-19 के अंकों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। लड़कियों की प्री-क्वार्टर प्रतियोगिता में हरियाणा ने झारखंड को 24-2 से, महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश को 16-4 से, उत्तराखंड ने हिमाचल प्रदेश को 14-4 से, वैस्ट बंगाल ने जे.एंड के. को 3-13 के अंतर से, छत्तीसगढ़ ने तेलंगाना को 13-2 से, गुजरात ने बिहार को 18-6 से, कर्नाटका ने केरल को 17-14 से और पंजाब ने ओडिशा को 14-7 के अंतर से हराया।

कर्नाटका ने दिल्ली को 13-17 के अंतर से पराजित किया

लड़कियों की क्र्वाटर फाइनल प्रतियोगिता में हरियाणा ने उत्तराखंड को 17-7 के अंतर से, वैस्ट बंगाल ने पंजाब को 10-13, महाराष्ट्र ने गुजरात को 17-18 के अंतर से और कर्नाटका ने छत्तीसगढ़ को 17-12 के अंतर से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी तरह लड़कों के क्र्वाटर फाइनल में हरियाणा ने जे.एंड के. को 25-12 के अंक से, यू.पी. ने वैस्ट बंगाल को 24-04, राजस्थान ने मध्य प्रदेश को 31-26 और कर्नाटका ने दिल्ली को 13-17 के अंतर से पराजित किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News