नासा ने पहली बार रिकॉर्ड की मंगल गृह पर हवा की आवाज, सुन सकते हैं यहां

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 03:02 PM (IST)

 

लॉस एंजलिसः नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल गृह में हवा की हल्की गड़गड़ाहट को दर्ज किया है जिसके बाद धरती पर रहने वाले लोग पहली बार मंगल गृह में हवा की आवाज को सुन सकेंगे। जानकारी के अनुसार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इनसाइट लैंडर ने मंगल गृह पर 10 से 15 मील प्रति घंटे (पांच से सात मीटर प्रति सेकंड) के हिसाब से चल रही हवा को दर्ज किया।

नासा ने यह लैंडर 26 नवंबर को मंगल गृह पर भेजा था। इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रमुख खोजकर्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''सिस्मोमीटर से मिला यह शुरूआती 15 मिनट का पहला डाटा है। उन्होंने आगे कहा, "यह किसी झंडे के लहरने के दौरान निकलने वाली आवाज की तरह है।" "यह आवाज वास्तव में पारलौकिक है।"

इनसाइट लैंडर को मंगल गृह की अंदरूनी जानकारी का अध्ययन करने के लिये तैयार किया गया है, जिसमें भूकंप का पता लगाने के लिए और गृह की ऊपरी सतह से निकलने वाली गर्मी का अध्य्यन शामिल है। नासा के वाइकिंग 1 और 2 लैंडर्स 1976 में वहां पहुंचे थे और उन्होंने भी मंगल गृह पर हवा की मौजूदगी के संकेत दिये थे। इस आवाज को www.nasa.gov/insightmarswind पर सुना जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News