बेटी की शादी से पहले उदयपुर में अंबानी परिवार ने की ''अन्न सेवा'', 5100 लोगों को खिलाया खाना
12/8/2018 1:28:34 PM
मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल से शादी करेंगी। इस शादी में परिवारवालों द्वारा छोटी-बड़ी चीज का खास इंतजाम किया जा रहा है। उदयपुर में शादी से पहले की रस्में निभाने के बाद मुंबई में शादी रचाएंगे।
बीते दिनों ही पूरा अंबानी परिवार उदयपुर के लिए रवाना हुआ था। पूरा अंबानी और पीरामल परिवार दो दिन तक उदयपुर रहेगा। जहां शादी के दौरान की रस्में की जाएंगी। बेटी ईशा की शादी के मौके पर मुुकेश चैरिटी भी करेंगे।
अंबानी परिवार नारायण सेवा संस्थान में 5100 लोगों को 7 से 10 दिसंबर तक दिन में तीन बार भोजन करवाएंगे। इसके साथ ही विशेष त्योहार 'स्वदेश बाजार' में देश भर से चुनी हुईं 108 पारंपरिक भारतीय हस्तकला की प्रदर्शनी करेगा। बीते दिनों ही नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपने हाथों से जरुरतमंद लोगों को भोजन परोसा।
करण, प्रियंका और टेलर स्विफ्ट जैसे स्टार करेंगे परफॉर्म
बता दें कि ईशा-आनंद की शादी में करण जोहर, प्रियंका चोपड़ा और टेलर स्विफ्ट परफॉर्म करेंगे। प्रियंका उदयपुर में होने वाले ईशा-आनंद के संगीत में परफॉर्म करेंगी। प्रियंका की परफॉर्मेंस एक ग्रुप का हिस्सा होगी, जिसने संगीत के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
रखी गई थी ग्रह शांति पूजा
शादी की रस्मों से पहले घर में ग्रह शांति की पूजा रखी गई थी। इसमें ईशा ने डिजाइनर सब्यासाची के बनाए हुए लहंगे को पहना था।
21 सितंबर को हुई थी सगाई
ईशा और आनंद की सगाई इटली के Lake Como में हुई थी। दोनों की सगाई का फंक्शन तीन दिनों कर चला था।