Kundli Tv- शूल योग : इन 4 राशि वालों का आज किया गया काम बना देगा उन्हें गरीब !

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 08:36 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
मेष राशि वालों आज आपका मन शांत रहेगा यानी मन में कोई उथल-पुथल नहीं रहेगी। ऑफिस में भी काम को एक साईड में करके आज आप मौज मस्ती करेंगे। आज आप काफी हैल्थी, स्ट्रांग और हैप्पी फील करेंगे।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 4  

वृष राशि वालों करियर को नए सिरे से संवारने का वक्त आ गया है। आपके प्रयास सफल होंगे, आपकी क्रिएटिवटी रंग लाएगी और आप पर लक्ष्मी जी की कृपा बरकरार होगी। नए एग्रीमेंट हासिल होंगे। आराम देह विदेश यात्रा होगी।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 4

मिथुन राशि वालों आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपका काम आपको तरक्की दिलाएगा। आज आपके रुके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 2 

कर्क राशि वालों किसी अपने से नुकसान की संभावना है। बेहतर होगा कि बिज़नेस पार्टनर से होशियार रहें और लेन-देन में सावधानी बरतें। अपार सरिता यानि समुद्र के किनारे किए गए प्रवासों के दौरान लाभ के रास्ते खुलेंगे।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 8

सिंह राशि वालों आज का दिन बेहतरीन है। दिन आपके फेवर में रहेगा। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमी खत्म हो सकती है। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत पर ही सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 2

कन्या राशि वालों आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक स्थानों की यात्रा करेंगे। करियर के नए अवसर मिलेंगे। मांगलिक कार्यों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे और चेहरे पर मुस्कान खिली रहेगी।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 2

तुला राशि वालों को अपनी जॉब को लेकर चिंता बनी रहेगी, लेकिन आज आपको नए जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 6

वृश्चिक राशि वालों कारोबार को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। करियर भी मध्यम रहेगा। किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। पूर्व दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 6

धनु राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आपको अपने पॉजीटिव नेचर से हर काम में सफलता मिलेगी। इससे बिज़नेस में भी खूब मुनाफा होगा।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 4

मकर राशि वालों समय अच्छा है, जो पैसा लगाया है अब उसका फल मिलेगा करियर के नए रास्ते खुलेंगे। यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पीने के पानी से संक्रमण की संभावना है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 8

कुंभ राशि वालों का आज पूरा दिन बिज़ी रहेगा, काम का बोझ बढ़ेगा लेकिन शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी मैरिज पार्टी में जा सकते हैं।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 8

मीन राशि वालों मन से डर को निकाल दीजिए। कारोबार में जितना पैसा लगाएंगे उतना ही फायदा होगा। नए बिज़नेस की भी सोच सकते हैं। अत्याधिक अनुशासन भी बोझ बन सकता है। आंखे खोलकर आसमान को अपने अंदर समा जाने दीजिए।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 5 
Healthy जीवन जीने के लिए अपनाएं ये टोटका (Video)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News