कुंभ मेले में दस हजार होमगाडर्स की होगी तैनाती, निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 01:56 PM (IST)

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल होने वाले कुंभ मेला में चाकचौबंद इंतजामों में दस हजार होमगाडर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। होमगार्ड मुख्यालय के 55वें स्थापना दिवस के मौके पर महानिदेशक होमगार्ड जीएल मीना ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के कुंभ मेले में 10,000 होमगार्डस मुस्तैदी से ड्यूटी करेंगे।

उन्होंने कहा कि 1963 में मात्र 2 हजार होमगार्डस की आकस्मिकता की ड्यूटी पर नियोजन किया गया था जबकि आज प्रदेश में करीब 90 हजार होमगार्डस ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्होंने स्वयं को होमगार्डस विभाग के परिवार का सदस्य बताते हुए हर समय उनके कल्याण के कार्यों के लिए तत्पर बताया। ड्यूटी पर दिवंगत 37 जवानों को पांच लाख रूपए की बीमा राशि दी गई। यह 54 जवानों को जल्द दी जाएगी। इसी प्रकार 35 मृतक होमगार्डस को तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता, 42 को कुल 3,81,721 रूपये की चिकित्सा प्रतिपूर्ति, 19 मेधावी पुत्र/पुत्रियों को कुल 1,62,000 की छात्रवृत्ति एवं 04 को दाह संस्कार के लिए 12,000 की धनराशि दी जा रही है। 

मीना ने कहा कि इतिहास में पहली बार दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्वारा होमगार्डस विभाग के एसके सिंह, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, मुख्यालय, सन्तोष कुमार, मण्डलीय कमाण्डेन्ट आगरा, सुरेन्द्र सिंह, मण्डलीय कमाण्डेन्ट कानपुर एवं शेर प्रताप सिंह, निरीक्षक को सराहनीय सेवा एवं विषिश्ट सेवा पदक के अलंकरण से विभूषित किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static