पुराने प्यार मीका को याद कर खूब रोईं राखी सावंत, बोली- ''मैं आ रही हूं तुम्हें छुड़ाने''
12/7/2018 1:04:22 PM
मुंबई: फेमस सिंगर मीका सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए है। हाल ही में 17 साल की ब्राजीलियन मॉडल ने मीका पर यौन शोषण के आरोप लगाए है, जिसकी वजह से उन्हें दुबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं कुछ घंटे पहले राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही है और मीका की इन हरकतों से काफी परेशान है।
वीडियो में राखी कह रही हैं- 'मीका तुम इतने लफड़े करते हो ना, अभी मैं आ रही हूं तुम्हें छुड़ाने के लिए। मैं दुबई का वीजा ढूंढ रही हूं।' वहीं अपने यूट्यूब चैनल पर राखी ने मीका पर बोलते हुए कहा- 'आप मेरे दोस्त हो, क्यों मेरी इज्जत से खेल रहे हो।'हालांकि इस बीच राखी मीका संग अपनी 10 साल पुरानी किसिंग कंट्रोवर्सी को लाना नहीं भूलती। वे कहती हैं- 'तुम्हें पता है ना ये दुबई पुलिस है मुंबई पुलिस नहीं। 10 साल पहले जब मैंने मुंबई पुलिस से शिकायत कराई थी। तब पुलिस कुछ नहीं कर पाई थी। लेकिन दुबई पुलिस ऐसा नहीं करेगी। वहां की पुलिस बहुत स्ट्रॉन्ग है। तुम्हारी दिक्कत क्या है? तुम क्यों 17 साल की लड़कियों को छेड़ते हो? कभी किसी को थप्पड़ मार देते हो। इतने पंगे क्यों करते हो। मुझे बहुत तकलीफ हो रही है। क्यों छेड़ते हो तुम लड़कियों को?'।
बता दें कि ब्राजीलियन लड़की ने मीका पर आरोप लगाए हैं कि वह उन्हें आपत्तिजनक तस्वीरें भेजते थे। मीका अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस के सिलसिले में दुबई में थे। दुबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने मीका को हिरासत में लिया है। मीका के दोस्त भी उन्हें रिहा कराने के लिए कोशिश कर रहे हैं।
मीका सिंह-राखी सावंत
साल 2007 में मीका सिंह ने अपने बर्थडे पर राखी सावंत को जबरदस्ती किस कर लिया था। जिसके बाद राखी मीका पर भड़क गईं थीं। मामला पुलिस तक भी पहुंच गया था। हालांकि बाद में दोनों में सारे मतभेद दूर हो गए और दोनों खुद को एक दूसरे का दोस्त बताते थे।