Kundli Tv- शुक्रवार को जपें ये मंत्र मां लक्ष्मी कभी नहीं होंगी दूर

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 12:09 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
धन बरसाने वाली और निर्धनता दूर करने वाली देवी हैं श्री हरि विष्णु की परम प्रिया देवी लक्ष्मी। इनके मंत्रो का जाप करने से धन-धान्य और सुख-शांति मिलती है। कहते हैं इनके मंत्रो में चमत्कारी प्रभाव होता है, जो व्यक्ति पूरी निष्ठा के साथ मंत्र जाप करता है उसके जीवन से धन की कमी सदा-सदा के लिए दूर हो जाती है। उनकी कृपा से ही व्यक्ति रूपए-संपत्ती से संबंधित सुख-सुविधाएं पा सकता है। यदि महालक्ष्मी मेहरबान हो जाएं तो घर में भर देती हैं धन ही धन। राशि अनुसार जपिए लक्ष्मी मंत्र, इन मंत्रों का कोई विशेष विधान नहीं है। सुबह उठ कर शुद्ध होने के बाद धूप-दीप करने के पश्चात ऊन या कुशासन पर बैठें एवं अपनी शक्ति अनुरूप एक, तीन या पांच माला का जाप करें। निश्चित ही इसका प्रभाव होगा, जिससे धन, यश और समृद्धि की वृद्धि होगी।
PunjabKesari
ये हैं 12 राशियों के लिए लक्ष्मी मंत्र
मेष- मंत्र- श्रीं

वृष- मंत्र- ॐ सर्वबाधा विर्निमुक्तो धनधान्यसुतान्वित:, मनुष्यो
मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय:
PunjabKesari
मिथुन- मंत्र- ॐ श्रीं श्रीये नम:

कर्क- मंत्र- ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि
तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ

सिंह-मंत्र- ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नम:
PunjabKesari
कन्‍या- मंत्र- ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी नम:

तुला- मंत्र- ॐ श्रीं श्रीय नम:

वृश्चिक- मंत्र- ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नम:

धनु- मंत्र- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं
ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नम:
PunjabKesari
मकर- मंत्र- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौं ॐ ह्रीं क ए ई ल ह्रीं ह स क ह
ल ह्रीं सकल ह्रीं सौं ऐं क्लीं ह्रीं श्री ॐ

कुंभ- मंत्र- ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे
आगच्छागच्छ नमः स्वाहा

मीन- मंत्र- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं
श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नम:

PunjabKesari
Healthy जीवन जीने के लिए अपनाएं ये टोटका(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News