धूमल परिवार को बदनाम करने की साजिश करने वालों को मिला सबक

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 10:23 AM (IST)

हमीरपुर : ए.पी.एम.सी. के चेयरमैन अजय शर्मा, प्रदेश भाजपा के सह प्रवक्ता नरेंद्र अत्री, सुजानपुर भाजपा मंडल के सचिव अनिल शामा, प्रदेश भाजपा के सदस्य वीरेंद्र पोदी, जिला भाजयुमो के अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, हमीरपुर भाजपा मंडल के महामंत्री हरीश शर्मा व जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष राजकुमारी ने संयुक्त प्रैस बयान में उच्चतम न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें एच.पी.सी.ए. के विरूद्ध दर्ज मामले को खारिज करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि धूमल परिवार को बदनाम करने की साजिश रचने वाले लोगों को करारा सबक मिला है।

झूठे मामलों को अन्य अदालतों में खारिज किया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सरकार में राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से परिपूर्ण होकर कई झूठे मामले धूमल परिवार सहित अन्य लोगों पर दर्ज किए गए थे लेकिन सच्चाई की हमेशा जीत होती है। इस बार भी बिल्कुल वैसा ही हुआ, जैसा कि अन्य झूठे मामलों को अन्य अदालतों में खारिज किया गया था। उन्होंने कहा कि अभी तक 5 ऐसे झूठे मुकद्दमे माननीय न्यायालय में खारिज किए जा चुके हैं, जोकि मात्र धूमल परिवार को बदनाम करने की नीयत से झूठे दर्ज किए गए थे। इससे पहले 4 अन्य झूठे मुकद्दमे अदालतों में खारिज हो चुके हैं। सत्य की जीत हुई है, सच सबके सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब सांसद अनुराग ठाकुर बिना किसी तनाव के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विकास में और ध्यान लगाएंगे एवं विकास की गति तेज होगी।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News