स्वाद और मसालों के लिए मशहुर है मुगलई आलू

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 01:53 PM (IST)

मुगलई आलू एक मशहुर व्यंजन है जिसमे छोटे आलू को तलकर मुलयाम मसाले के मिश्रण से मिलाया गया है। मुगलई पाकशैली अपने स्वाद और मसालों के लिए मशहुर है जो इस व्यंजन में भी देखा जाता है। अन्य मुगलई खाने की तरह, इसमे अत्यधिक मात्रा में डाले गए प्याज़, खस-खस और फ्रैश क्रीम मुख्य भूमिका   निभाते है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
 


सामग्री

पॉपी सीड - 50 ग्राम
लहसुन - 1 टेबल स्पून
अदरक - 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
पानी - 50 मिलीलीटर
दही - 400 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
उबले आलू - 1 किलोग्राम
पानी - 90 मिलीलीटर
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
घी - 40 ग्राम
प्याज पेस्ट - 150 ग्राम
लौंग - 6 
इलायची - 3  
ताजा क्रीम - 100 मिलीलीटर
नमक - 1/2 टी स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए


तैयारी
1.सबसे पहले एक ब्लेंडर में पॉपी सीड,लहसुन,अदरक,हरी मिर्च तथा पानी डालकर चिकनी पेस्ट बनाएं।
2.इसके बाद कटोरे में दही,तैयार पेस्ट तथा नमक मिलाएं। उबले आलू डालकर 30 मिनट के लिए मेरिनेट
के लिए रख दें।
3.एक कटोरे में पानी, धनिया पाऊडर, जीरा पाऊडर, लाल मिर्च तथा हल्दी मिलाएं।
4.एक कड़ाही में घी गर्म करें और प्याज भूनें।  लौंग, इलायची अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 -
5. मिनट के लिए कुक करें।
6.फिर  इसमें तैयार मिश्रण  मिलाएं। अब इसमें मसालेदार आलू मिलाएं और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के
लिए कुक करें।
7.100 मिलीलीटर ताजा क्रीम मिलाएं। फिर नमक तथा चीनी मिलाएं और मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के
लिए कुक करें।
8.आपके आलू तैयार हैं। धनिए के साथ गार्निश करें। रोटी या नान के साथ गर्मा गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News