Kundli Tv- ग्रहों का हर दिन से क्या है Connection

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 12:57 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
जब कोई व्यक्ति इस खूबसूरत दुनिया में आता है तो प्राकृतिक रूप से वह ग्रहों के साथ जुड़ जाता है। आज जिन परिस्थितियों में हम जीवन जी रहे हैं, वह कहीं न कहीं हमारे पूर्व जन्मों का फल है। जिनका शुभ-अशुभ प्रभाव हम भुगत रहे हैं। नवग्रह के अच्छे और बुरे इंपेक्ट भी कर्मों का ही फल होते हैं। जो हमारा स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग तय करते हैं। नौ ग्रहों की गुडविल चाहते हैं तो रखें दिन के अनुसार व्रत और पाएं मनचाहे लाभ।
PunjabKesari
रविवार: रविवार को सूर्यदेव का वार कहा जाता है। इस रोज़ व्रत रखना, घी-तेल और नमक से परहेज करना शुभ फल देता है। संडे को लाल रंग के कपड़े पहनें, लाल चंदन का टीका लगाएं और लाल रंग के फल-फूल सूर्यनारायण को अर्पित करके गरीबों में बांट दें।
PunjabKesari
सोमवार: सोमवार का दिन देवों के देव महादेव और चन्द्र ग्रह को समर्पित है। कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए यह व्रत करती हैं। इस दिन सफ़ेद रंग के कपड़े पहनना और इसी रंग की चीजों का दान करना विशेष फलदाई है।
PunjabKesari
मंगलवार: मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह का है। इस दिन व्रत रखने से जीवन में कभी भी अमंगल प्रवेश नहीं करता। इस दिन लाल वस्त्र पहनने चाहिए। हनुमान जी को गुड़, चने और लाल रंग की मिठाईयों का भोग लगाने से शनि और मंगल ग्रह की शुभता मिलती है।
PunjabKesari
बुधवार: शास्त्रों ने बुधवार का दिन श्री गणेश और बुध ग्रह के लिए निहित किया है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। मूंग दाल, घी व दही का दान करने से समाज में मान बढ़ता है और बुद्धि तेज होती है।
PunjabKesari
बृहस्पतिवार: बृहस्पतिवार यानि गुरुवार, देवों के गुरू बृहस्पति और भगवान श्री हरि विष्णु को यह दिन समर्पित है। इस दिन व्रत करने से धन, पुत्र और विद्या की प्राप्ति होती है। पीले रंग के कपड़े पहनने और पीली चीजों का दान करना शुभ होता है।
PunjabKesari
शुक्रवार: यह दिन महालक्ष्मी, देवी दुर्गा, वैभव लक्ष्मी, संतोषी माता और शुक्र ग्रह का है। इस दिन सफ़ेद कपड़े पहनने चाहिए। इसी रंग की चीजों का दान करना लाभकारी है। शुक्रवार के दिन घर में खीर बनाकर गरीबों में बांटने से भंडार भरते हैं।
PunjabKesari
शनिवार: इस दिन के प्रधान देव तो शनि हैं लेकिन हनुमान जी की अराधना विशेष फल देती है। काले रंग के वस्त्र पहनने के साथ-साथ काली चीजों का गरीबों को दान करना चाहिए। घर में तेल से बनी चीजें बना कर मेहनतकश मजदूरों को बांटनी चाहिए।
बीमारियों से हैं परेशान तो उससे छुटकारे का है ये दिन(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News