संगरूर के रहने वाले नौजवान ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 12:22 PM (IST)

पटियाला(बलजिन्द्र): संगरूर के रहने वाले एक नौजवान ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाई। उसका मोटरसाइकिल और सुसाइड नोट भाखड़ा नहर के किनारे से मिला। सुसाइड नोट के अनुसार व्यक्ति का नाम सुखवीर सिंह पुत्र रजिंदर सिंह निवासी गांव बिजलपुर तहसील भवानीगढ़ जिला संगरूर है। 


सुखबीर सिंह अनुसार उसको मानसा के एक व्यापारी ने व्यापार में लाखों रुपए का धोखा दिया है। उसने व्यापारी पर व्यापार में धोखा करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उसने अपने परिवार के नाम अलग से सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी को अपने बच्चे और माता पिता का ध्यान रखने के लिए कहा। प्रत्यक्षदॢशयों के अनुसार उसको भाखड़ा नहर के किनारे देखा गया था पर उस के बाद वह यहां नहीं मिला। गोताखोरों द्वारा इस की सूचना पुलिस को दे दी गई व पुलिस ने संबंंधित थाने को इस बारे सूचित कर दिया। खबर लिखे जाने तक सुखवीर सिंह की लाश बरामद नहीं हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News