प्रियंका-निक की वेडिंग डेकोरेशन की तस्वीरें हुई वायरल
punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 06:43 PM (IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1-2 दिंसबर को क्रिश्चियन व हिंदू रिवाज से शादी कर चुके हैं। यह बिग फैट वेडिंग जोधपुर के मशहूर उम्मेद भवन पैैलेस में हुईं जो लोगों में बेस्ट इंडियन डेस्टिनेशन वेन्यू के तौर पर भी मशहूर है।
जहां प्रियंका-निक की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो चुकी हैं, वहीं वेन्यू डैकोरेशन की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।
वेडिंग डैकोरेशन की तस्वीरें भी आईं सामने
उम्मेद भवन पैलेस में वेडिंग डैकोरेशन की तस्वीरें भी सामने आईं। वेन्यू को काफी शानदार तरीके से डेकोरेट किया गया है जो किसी फिल्मी लोकेशन से कम नही लग रहा था।
व्हाइट एंड पिंक फूलों से सजा वेन्यू
आपको बता दें कि निकयंका की शादी का वेन्यू व्हाइट एंड पिंक फूलों से सजाया गया था जो काफी आकर्षित लग रहा था। वहीं वेन्यू में मेहमानों की चियर्स को भी व्हाइट दुपट्टे के साथ डैकोरेट किया गया था।
शानदार अंदाज से सजा निकयंका का वेडिंग मंडप
प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें
मैगजीन People TV द्वारा निकयंका की तस्वीरें वायरल होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने खुद ऑफिशियली शादी की तस्वीरें शेयर कर दी है। दोनों शादी में प्रियंका का स्टनिंग लुक देखने को मिला। क्रिश्चियन रिवाज से हुई शादी में प्रियंका ने Ralph lauren का गाउन पहना। वहीं हिंदू रिवाज से हुई शादी में प्रियंका ने सब्यसाची मुखर्जी का रेड कलर का लहंगा व ज्वेलरी पहनी।