शर्मनाक : पहली बैस्ट महिला फुटबॉलर से पूछा- ठुमके (ट्वर्क डांस) लगाना आता है

punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 07:33 PM (IST)

पेरिस : इस साल के बैलन डी ओर में दो बड़ी घटनाएं हुईं। पहली घटना- 10 साल से उक्त अवॉर्ड पर कब्जा जमाते आ रहे मैसी और रोनाल्डो को इस बार अवॉर्ड ना मिलना था तो दूसरी घटना थी पहली बार महिलाओं का बैस्ट फुटबॉलर प्लेयर अवॉर्ड लेने आई एडा हेगरबर्ग से एंकर द्वारा की गई बदतमीजी। दरअसल एडा हेगरबर्ग को प्रतिष्ठित ‘बैलन डी ओर’ अवार्ड दिया जाना था। इस ऐतिहासिक पल में फ्रेंच डीजे मार्टिन सोलविग जोकि को एंकर भी थे, ने एडा से कामुख डांस ‘ट्वर्क’ करने के लिए कह दिया।

DJ martin Solveig asked ada hegerberg for twerk dance

एडा ने बड़े शांति से उन्हें मना कर दिया लेकिन इससे बाद से ही सोशल साइट्स पर मार्टिन लोगों के हत्थे चढ़ गए। कमेंट्स आए मार्टिन ने जो किया वह बेहद शर्मनाक है। बता दें कि पेरिस में आयोजित बड़े समारोह के दौरान क्रोएशिया के लूका मोडरिच को पुरूष तो एडा को महिला वर्ग में यह अवॉर्ड मिला था।
देखें वीडियो-


महिला चैंपियंस लीग में अपनी टीम को जितवाया था एडा ने

DJ martin Solveig asked ada hegerberg for twerk dance

एडा ने महिला चैंपियंस लीग खिताब के लिए अपनी टीम की सफल अगुवाई की थी और फाइनल में टीम के लिए गोल भी किया था। हालांकि एडा जब अवार्ड लेने के लिए मंच पर पहुंचीं तो कार्यक्रम की सह मेजबानी कर रहे मार्टिन ने महिला फुटबालर से मंच पर ही ट््वर्क डांस करने के लिए अपील कर दी। इस अपील को सुनकर एडा ने सिरे से मना कर दिया। लेकिन इसके बाद यह मामला चौतरफा बहस का विषय बन गया जिसके लिए बाद में फ्रेंच डीजे मार्टिन को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ गई।

मार्टिन सोलविग ने सोशल साइट्स पर दी सफाई

DJ martin Solveig asked ada hegerberg for twerk dance

ट्वर्क एक प्रकार का अफ्रीकी डांस है जो काफी कामुख होता है। गीतकार और रेडियो होस्ट मार्टिन ने एडा से बाद में व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी। उन्होंने लिखा- मैं सोशल साइटों पर इस मामले में जो प्रतिक्रिया मिली है उसे पढ़कर बहुत हैैरान हूं। मैं किसी को दुखी नहीं करना चाहता था। यह मेरी इंग्लिश और इंग्लिश संस्कृति के कारण हुआ जो बहुत अच्छी नहीं है। मैंने एक मजाक किया था और वह बुरी नीयत से नहीं था। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। 
देखें वीडियो-


एडा हेगरबर्ग ने कहा- मार्टिन माफी मांग चुके हैं

DJ martin Solveig asked ada hegerberg for twerk dance

वहीं खुद लियोन की खिलाड़ी ने भी इस मामलेे पर लोगों की प्रतिक्रिया और इस मामले को उनके अपमान से जोडऩे पर हैरानी जताई है। एडा ने लिखा- मुझे बिल्कुल भी गलत नहीं लगा जैसा लोग सोच रहे हैं। मार्टिन शो के बाद मेरे पास आए थे और मुझसे माफी भी मांगी। मेरे लिए बैलन डी ओर बहुत अहम है और यही महत्वपूर्ण चीज है। 
देखें वीडियो-

अवॉर्ड लेने के बाद एडा ने किया सबका धन्यवाद

सोशल साइट्स पर लोगों ने मार्टिन को खूब धुना, देखें ट्विट-
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News