रियल्टी क्षेत्र में निवेश के लिए मुंबई सबसे आकर्षक शहर: रिपोर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 11:23 AM (IST)

मुंबईः एशिया प्रशांत में रियल्टी क्षेत्र में बेहतर निवेश संभावना की दृष्टि से मुंबई भारत का सबसे आकर्षक शहर है। उसके बाद बेंगलुरु और नई दिल्ली का नंबर आता है। सोमवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। अर्बन लैंड इंस्टिट्टयू (यूएलआई) तथा पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट ‘इर्मिजंग ट्रेंड्स इन रियल एस्टेट एशिया पैसिफिक 2019’ की रिपोर्ट में रियल्टी निवेश संभावना की दृष्टि से एशिया के 22 बाजारों में मुंबई 13वें स्थान पर है। इस सूची में बेंगलुरु 16वें और नई दिल्ली 17वें स्थान पर है।

अगले साल यानी 2019 में विकास की संभावनाओं की दृष्टि से मुंबई को नौवें स्थान पर रखा गया है। बेंगलुरु 14वें और नई दिल्ली 13वें स्थान पर है। पीडब्ल्यूसी इंडिया के भागीदार रियल एस्टेट टैक्स भैरव दलाल ने कहा, ‘‘भारत एशिया प्रशांत में सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य बना हुआ है। ज्यादातर शहर किराए तथा पूंजी मूल्य के हिसाब से शीर्ष के करीब हैं, भारत अधिक मूल्य सृजन के अवसर पेश करता है।’’ दलाल ने कहा कि मुख्य निवेश अब भी लोकप्रिय बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विकल्प के रूप में डाटा केंद्र और छात्र आवास नए क्षेत्र के रूप में उभर रहे हैं। दलाल ने कहा कि भारत के पहले घरेलू रीट की सूचीबद्धता 2019 में होनी है, ऐसे में भारत रियल एस्टेट निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण निवेश गंतव्य बना रहेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News