सर्दियों में क्यो खानी चाहिए Fish? जानें इसके 10 फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 10:40 AM (IST)

मछली खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जोकि आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। साथ ही सर्दियों में इसका सेवन आपको छोटी-मोटी प्रॉब्लम के साथ-साथ वायरल इंफेक्शन से भी बचाकर रखता है। चलिए जानते हैं सर्दियों में मछली का सेवन करने के फायदे और इसके खाने का सही समय क्या है।

सर्दियों में क्यों खानी चाहिए मछली?

दरअसल, मछली की तासीर गर्म होती है और सर्दियों में इसका सेवन करने से शरीर गर्म रहता है। इससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

PunjabKesari

मछली में मौजूद जरूरी पोषक तत्व

100 ग्राम मछली में 116 कैलोरी, 3 ग्राम वसा, 0 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 20 ग्राम प्रोटीन होता है। टूना फिश में 109 कैलोरी, 1 ग्राम से कम वसा, 0 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही किसी भी प्रकार की मछली में मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन डी और बी-2 भी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

सालमन फिश के पौष्टिक तत्व

सालमन फिश में 280 कैलोरी, 12.5g फैट, 1.9g Saturated Fat, 109mg केलोस्ट्रॉल, 86mg सोडियम, 967.12mg पोटाशियम, 0g कार्बोहाइट्रेड, 0g डायटरी फाइबर,  0g शुगर, 39.2g प्रोटीन,  1% विटामिन ए,  2% कैल्शियम और 9% आयरन पाया जाता है।

मछली खाने का सही समय

मछली को नाश्ते या दोपहर के समय खाना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इससे इसे डाइजेस्ट करने में आसानी होती है। साथ ही मछली का सेवन दिन में एक समय और हफ्ते में 2 बार ही करना चाहिए।

PunjabKesari

मछली खाने के फायदे
कैसर से बचाव

एक स्टडी के मुताबि, जो लोग हफ्ते में एक बार मछली का सेवन करते हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी हद तक कम होता है। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो कैंसर से बचाव करता है।

PunjabKesari

दिमाग को करता है तेज

मछली का सेवन करने से दिमाग तेज होता है। साथ ही इससे मानसिक विकार और अल्जाइमर का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद प्रोटीन से मस्त‍िष्क की नई कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे स्मरण शक्ति बढ़ती है।

दिल को रखें सुरक्षित

लो-कैलोरी फूड होने के कारण इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। वहीं, हार्ट पेशेंट के लिए मछली का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

मछली में लो फैट होता है जिसकी वजह से हाई-ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अगर आपको भी अक्सर यह समस्या रहती है तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

PunjabKesari

डिप्रेशन को करें दूर

सर्दियों में अक्सर विंटर ब्लूज (एक तरह का डिप्रेशन) की समस्या देखने को मिलती है। मगर इसका सेवन दिमाग में अच्छे कैमिकल्स को रिलीज करता है, जिससे आप इस प्रॉब्लम से बचे रहते हैं।

सर्दी-खांसी से भी होगा बचाव

इसका सेवन ठंड में होने वाली सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाता है।

गठिए के दर्द से राहत

सर्दियों में ठंडी हवा के कारण घुटनों, मांसपेशियों और गठिए का दर्द होने लगता है। ऐसे में हफ्ते में 1 से 2 बार मछली का सेवन करें। इससे दर्द के साथ साथ-साथ शरीर में सूजन की समस्या भी दूर होगी।

PunjabKesari

आंखों की रोशनी बढ़ाए

विटामिन ए के कारण मछली का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। मछली खाने से आंखों की रोशनी बढती है और साथ ही मोतियाबिंद व आंखों में सूखेपन जैसी समस्याएं भी दूर रहती है।

अस्थमा

एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग मछली खाते हैं उनमें अस्थमा के विकसित होने की संभावना कम होती है। आप चाहे तो मछली के कैप्सूल का सेवन भी कर सकते हैं।

मोटापा कम करने में मददगार

मछली खाने से शरीर के अंदर मौजूद अतिरिक्त फैट बर्न होता है, जिससे मोटापा कम होता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं चतो लंच या डिनर में मछली का सेवन करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static