Kundli Tv- क्या आपने देखा है सबसे ऊंचा शिव मंदिर

punjabkesari.in Sunday, Dec 02, 2018 - 04:33 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
वैसे तो भगवान शिव के दुनिया में लाखों चमत्कारिक मंदिर हैं। इन मंदिरों के बारे में कहा जाता है कि प्रत्येक मंदिर की अपनी-अपनी एक अलग मान्यता और गाथा है, जिस कारण ये बहुत प्रसद्धि है। पौराणिक मान्यताओं के मानें तो कहा जाता है कि प्राचीन समय में जहां-जहां भगवान शंकर ने प्रकट होकर भक्तों को दर्शन दिए उन्हीं स्थानों पर आज के समय में मंदिर पाए जाते हैं। कहते हैं इन मंदिरों में जो भी भक्त   सच्चे दिल से शिव जी की पूजा करता है भोलेनाथ उस पर बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। तो आइए आज बात करते हैं महादेव के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक एेसे मंदिर के के बारे में जिसे बनाने में पूरे 39 साल लग गए थे। आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में कुछ खास बातें-
PunjabKesariसोलन शहर से करीब 7 किलोमीटर की दूरी पर भवननिर्माण कला का बेजोड़ नमूना जटोली मंदिर स्थित है। इसे एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है। यहां शिवरात्रि को भारी संख्या में शिव भक्त आते हैं। यह शिव मंदिर दक्षिण-द्रविड शैली से बना हुआ है। मंदिर को बनने के लिए करीब 39 साल का समय लगा है। 
PunjabKesariमाना जाता है कि पौराणिक समय में भगवान शिव यहां आए थे अौर कुछ समय के लिए यहां पर रुके भी थे। बाद में बाद में एक सिद्ध बाबा स्वामी कृष्णानंद परमहंस ने यहां आकर तपस्या की। उनके मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश पर ही जटोली शिव मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। मंदिर के कोने में स्वामी कृष्णानंद की गुफा भा है। यहां पर शिव लिंग स्थापित किया गया है। मंदिर का गुंबद 111 फीट ऊंचा है। इसी कारण ये एशिया का सबसे ऊंचा मंदिर है। 
PunjabKesari

मंदिर कमेटी की अोर से यहां पर महाशिवरात्रि को बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम पूरी रात चलता है। भोलेनाथ के दर्शनों हेतु भक्त दूर-दूर से यहां आते हैं। मंदिर में हर रविवार को भंडारा लगता है।
PunjabKesari
शंख को पूजा घर में स्थापित करने का ये है सही तरीका (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News