Kundli Tv- आयुष्मान योग : इन 3 राशि वालों को आज मिलेगा कुछ नया काम  !

punjabkesari.in Sunday, Dec 02, 2018 - 08:54 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
मेष राशि वालों आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल जरूर मिलेगा। आपका सकारात्मक रवैया आपको सफलता दिलाएगा। इस राशि की महिलाओं को धन लाभ होने के प्रबल योग है।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 7

वृष राशि वालों आज आपके दूर दराज से मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज पूरे दिन आप व्यस्त रह सकते हैं। शाम को पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 1

मिथुन राशि वालों आज सभी पारिवारिक मतभेद खत्म हो जाएंगे। आज से घऱ में तनाव की स्थिति खत्म हो जाएगी। लोग आप पर पहले से ज्यादा भरोसा करने लगेंगे।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 8

कर्क राशि वालों आज लेन-देन के कामों में चौकसी बरतें ताकि आपकी कोई पेमैंट न कहीं फंस जाए। आज दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन आप उनका डटकर सामना करेंगे।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 5

सिंह राशि वालों आज किस्मत आपका साथ देगी अगर आप शेयर बाज़ार में पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो पहले अपने पार्टनर के साथ सोच-विचार कर लें।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9

कन्या राशि वालों आज आपका पेंडिंग काम पूरा होगा। सफलता की सीढ़ियां आप लगातार चढ़ते रहेंगे। आप अपने घर की मरम्त कराएंगे। नया मकान खरीदने के लिए शुभ समय है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 7

तुला राशि वालों आज हेल्थ के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। आज आप सभी काम समय से पहले निपटा लेंगे। आपकी आमदनी के सोर्स बढ़ सकते हैं।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 6

वृश्चिक राशि वालों आज आपको घर में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। आज आपकी कोई तमन्ना पूरी होगी। आज आप किसी के आगे प्रस्ताव रखेंगे।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 5

धनु राशि वालों आज आपके घर मेहमान आ सकते हैं। इस राशि के बच्चे ग्रुप में पिकनिक मनाने जा सकते हैं। जो लोग लकड़ी, फर्नीचर से जुड़े उद्योग में काम करते हैं, उनके लिए शुभ समय है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 5

मकर राशि वालों आज धन लाभ का प्रबल योग है। इस राशि के रिटेलर को फायदा होगा। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 5

कुंभ राशि वालों आज आपका नज़रिया प्रोग्रेसिव रहेगा। आज आप अपने बच्चों के लिए कपड़े की शॉपिंग करेंगे। महिलाएं आज कुछ ज्यादा ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगी।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 6

मीन राशि वालों इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। आज परिवार के साथ मौज-मस्ती करेंगे। योजनाओं में गोपनीयता बनाएं रखना बेहतर होगा।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 5
फंसे हैं किसी विवाद में तो इस देवी की करें पूजा  (Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News