क्रीमी Garlic चिकन पास्ता झटपट मिटाएगा भूख

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 05:03 PM (IST)

क्रीमी Garlic चिकन पास्ता एक ऐसी डिश है जिसे खाकर झटपट भूख मिटाई जा सकती है। आइए जानते हैं इसकी विधि।

सामग्री
पानी - 1 लीटर
पास्ता - 210 ग्राम
नमक - 1/4 चम्मच
तेल - 1/2 चम्मच
बोनलेस चिकन - 450 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
लहसुन पाऊडर - 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाऊडर - 1/2 चम्मच
इटालियन सीज़निंग - 1/2 चम्मच
तेल - 1 1/2 चम्मच
मक्खन - 2 चम्मच
लहसुन - 1 1/2 चम्मच
मैदा - 1 बड़ा चम्मच
ताजा क्रीम - 210 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
काली मिर्च - 1/4 चम्मच
पनीर - 60 ग्राम
पनीर - गार्निश के लिए
धनिया - गार्निश के लिए

तैयारी

1.सबसे पहले एक पैन में 1 लीटर पानी गर्म करें। इसमें पास्ता,नमक तथा 1/2 चम्मच तेल डालकर पकाएं।
2.इसके बाद बोनलेस चिकन लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
3.अब इसमें 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच लहसुन पाऊडर, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाऊडर तथा इटालियन सीज़निंग अच्छी तरह मिलाएं और 30 मिनट के लिए मेरिनेट के लिए रख दें।
4.फिर एक पैन में 1 1/2 चम्मच तेल गर्म करें और मसालेदार चिकन 10-15 मिनट के लिए पकाएं।
5.इसमें  मक्खन, लहसुन तथा सॉस मिलाएं। मैदा मिलाएं।
6. ताजा क्रीम, नमक, काला नमक तथा पनीर मिलाएं।
7.अब पका हुआ चिकन डालकर 2 - 3 मिनट के लिए पकाएं।
8. उबला हुआ पास्ता मिलाएं।  पनीर तथा धनिए के साथ गार्निश करें।
9.सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News