फोर्ड इंडिया के वाहनों की बिक्री घटी, महिंद्रा की बढ़ी

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 03:56 PM (IST)

नई दिल्लीः फोर्ड इंडिया के वाहनों की बिक्री में नवंबर में 26.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। कंपनी ने इस महीने 19,905 गाड़ी बेचे। कंपनी ने पिछले साल इसी माह में 27,019 गाडिय़ां बेची थी।फोर्ड इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि नवंबर में उसकी घरेलू बिक्री 18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,375 रही। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री 7,777 इकाई रही थी। कंपनी ने कहा कि पिछले महीने उसने 29.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,530 वाहन निर्यात किये। एक साल पहले नवंबर में निर्यात का आंकड़ा 19,242 वाहनों का रहा था।

महिंद्रा की बिक्री बढ़ी
वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री नवंबर माह में 16 प्रतिशत बढ़कर 45,101 इकाइयों पर पहुंच गयी। एक साल पहले की इसी अवधि में महिंद्रा ने 38,570 वाहन बेचे थे। कंपनी ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी घरेलू बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 41,564 वाहन हो गयी। नवंबर 2017 में यह आंकड़ा 36,039 इकाई था। इस दौरान, स्कार्पियो और एक्सयूवी500 समेत अन्य यूटिलिटी वाहनों की बिक्री एक प्रतिशत बढ़कर 15,049 इकाई रही। नवंबर 2017 में उसने 14,958 यूटिलिटी वाहन बेचा था। नवंबर में महिंद्रा की वाणिज्यिक वाहन बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 19,673 वाहन हो गयी, जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 15,554 इकाई थी वहीं, महिंद्रा का कुल निर्यात 40 प्रतिशत बढ़कर 3,537 वाहन रहा। एक साल पहले उसने 2,531 वाहनों का निर्यात किया था। 

एस्कॉट्रस के ट्रैक्टरों की बिक्री नवंबर में 56.4 प्रतिशत बढ़ी
कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कॉट्रस के ट्रैक्टरों की बिक्री नवंबर में 56.4 प्रतिशत बढ़कर 8,005 इकाइयों पर पहुंच गयी। कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले साल नवंबर में उसने 5,119 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि आलोच्य महीने के दौरान घरेलू बाजार में ट्रैक्टरों की बिक्री 4,941 इकाइयों की तुलना में 54.6 प्रतिशत बढ़कर 7,641 इकाइयों पर पहुंच गयी। इस दौरान कंपनी का निर्यात पिछले साल नवंबर के 178 से बढ़कर 364 ट्रैक्टरों पर पहुंच गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News