युद्धाभ्यास जरिए चीन, यूएस और रूस के साथ संतुलन साधने की कोशिश में भारत

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 11:37 AM (IST)

इंटरनेशनल डैस्कः भारत तीसरी बड़ी शक्ति चीन के साथ  जहां  सैन्य संबंधों में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है वहीं  रणनीतिक और रक्षा समझौतों से लेकर कॉम्बैट एक्सरसाइज में भी  अमेरिका और रूस के बीच संतुलन साधने की कोशिश कर रहा है। सेना के एक सीनियर सेना अधिकारी ने बताया, 'भारत रक्षा कूटनीति के मामले में देर से शुरुआत करने वाला रहा है, लेकिन अब बजट, ब्यूरोक्रेटिक और अन्य कमियों से जूझने के बावजूद इस दिशा में हर संभव कोशिश कर रहा है। उदाहरण के लिए, भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने 113 विदेशी बंदरगाहों तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और 16 देशों की नौसेनाओं के साथ युद्धाभ्यास/पट्रोलिंग की।' PunjabKesariजहां रूस और अमेरिका के साथ भारत कई बार युद्धाभ्यास कर चुका है, वहीं अब डोकलाम विवाद के बाद ठंडे बस्ते में चले गए सैन्य संबंधों को फिर से सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है। इसी के चलते लंबे समय के बाद भारत और चीन के बीच वहां के चेंगदु मिलिटरी रीजन में 10 से 23 दिसंबर के बीच युद्धाभ्यास होगा। यहां तक कि इस साल के अाखिर तक भारत पी-5 (अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन) के साथ ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और आसियान देशों (सिंगापुर, वियतनाम, मलयेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड) के साथ भी अभ्यास करेगा।   नौसेना के अधिकारी ने बताया कि इस तरह के युद्धाभ्यास से रणनीतिक सहयोग, मिलिटरी संबंध और आत्मविश्वास बढ़ता है।' 

PunjabKesari
अकेले दिसंबर में ही, भारत की सेनाएं अमेरिका, रूस और चीन के साथ सैन्य अभ्यास करने वाली हैं। सबसे पहले भारत और अमेरिका की एयरफोर्स के बीच 3 से 14 दिसंबर तक पश्चिम बंगाल के कलाइकुंडा और अर्जन सिंह एयरबेस में युद्धाभ्यास होगा। इसमें भारतीय वायुसेना सुखोई-30एमकेआई, जगुआर, मिराज-2000 जैसे एयरक्राफ्ट के साथ उतरेगा। इसके बाद भारत की वायुसेना रूस की सेना के साथ जोधपुर में 'अवलेंद्रा' युद्धाभ्यास करेगी।
PunjabKesari
यह अभ्यास 10 से 22 दिसंबर तक होगा। इससे पहले ऐसा युद्धाभ्यास भारत और रूस ने सितंबर में रूस के लाइपटेक में किया था। इस दौरान भारत और चीन भी 'हैंड इन हैंड' एक्सरसाइज करेंगे। यह अभ्यास 10 से 23 दिसंबर तक होगा। इससे पहले डोकलाम विवाद की वजह से भारत और चीन के बीच युद्धाभ्यास रोक दिए गए थे। यही नहीं, रूस के युद्धपोत दिसंबर में गोवा पहुंचने वाले हैं। वहीं भारत और यूके की नौसेनाएं अभी गोवा में 'कोंकण' युद्धाभ्यास कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News