भारतीय महिला गोल्फर रिद्धिमा ने जीता पहला पेशेवर खिताब

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 10:49 AM (IST)

नोएडाः भारतीय महिला गोल्फर रिद्धिमा दिलावड़ी ने शुक्रवार को नोएडा गोल्फ कोर्स में हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 17वें चरण में पांच शाट की जीत से अपना पहला पेशेवर खिताब हासिल किया।

जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद पेशेवर बनी रिद्धिमा ने इवन पार 72 का कार्ड खेला। जिससे उनका कुल स्कोर पांच ओवर 221 रहा। इससे उन्होंने गुरसिमर बदवाल पर पांच शाट से जीत हासिल की।

रिद्धिमा 15वें चरण में दूसरे स्थान पर रही थी। लेकिन इस बार उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने खिताब अपने नाम किया।          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static