Kundli Tv- इन मंत्रों के जाप से नहीं होगा साढ़ेसाती का असर

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 04:54 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
शनिवार को शनिदेव की पूजा की जाती है। इस दिन हर कोई इनकी कृपा का ही पात्र बनना चाहता है। क्योंकि कहा जाता है कि जिस पर भी इनकी कुदृष्टि पड़ जाती है उसको अपने जीवन में बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग शनिवार के दिन शनि महाराज को खुश करने के लिए बहुत उपाय करते हैं लेकिन आपको बता दें कि आपको इन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं बस कुछ मंत्रों का उच्चारण होगा। 
PunjabKesari
वैसे तो शनि दोष निवारण के लिए रोज़ाना भगवान् शिव के पंचाक्षर मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का जप करना चाहिए और महामृत्युंजय मंत्र- 'ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्द्धनं उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्' का जप भी शुभ होता है। लेकिन हम यहां आपको बताने जा रहे हैं शनिदेव के 5 चमत्कारी मंत्र जिन्हें शनिवार के दिन या शनि जयंती पर पढ़ने से हर कष्टों का अंत होता है।
PunjabKesari
ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:।

ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

मंत्र- ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:।
PunjabKesari
कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।

सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।

किसी भी विद्वान ब्राह्मण से या स्वयं शनि के तंत्रोक्त, वैदिक मंत्रों के 23,000 जाप करें या करवाएं।
PunjabKesari
शनि का तंत्रोक्त मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: 
ये 1 टोटका मिटा देगा आपके सारे confusion 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News