वर्ल्ड के ये 10 प्लेस, यहां होता है सबसे बड़ा क्रिसमस सेलिब्रेशन

punjabkesari.in Thursday, Nov 29, 2018 - 05:04 PM (IST)

क्रिसमस दुनिया भर में धूम-धाम से मनाया जाने वाला त्योहार है। यूरोप हो या फिर एशिया इस दिन का जश्न मनाने के लिए लोग पहले से ही तैयारियां करनी शुरू कर देते हैं। हर कोई पिछली बार से ज्यादा अच्छी तरह इसे सेलिब्रेट करना चाहते हैं, इस  बार आप किसी दूसरे देश में जाकर इसे मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जानें यूरोप की कुछ खास जगह जहां क्रिसमस के मौके पर बहुत ज्यादा रौनक होती है।

1. Lapland, Finland

सांता क्लोज के बिना यह त्योहार अधूरा माना जाता है। फिनलैंड के लैपलैंड में रोवानीमी शहर सांता का घर माना जाता है। बच्चों को बड़ो दोनों के लिए यह जगह बहुत खास है। वहां पर क्रिसमस का त्योहार बहुत खास तरीके से मनाया जाता है। पर्यटकों के लिए यह जगह किसी आकर्षक से कम नहीं। वहां पर हस्की सफारी, फ्लाई फिशिंग, वाइल्डलाइफ आदि कई जगहें हैं जो घूमने के लिए फेमस हैं। 

PunjabKesari, Lapland, Finland

2. Warsaw, Poland

वारसॉ पोलैंड की राजधानी है, सिर्फ क्रिसमस मनाने के लिए ही नहीं बल्कि यह जगह खास ट्रेडिशन मनाने के लिए भी पूरे यूरोप में मशहूर है। हर साल 22 नवंबर को पूरा शहर लाइट्स और रंग-बिरंगे बाजार से सजाया जाता है। जो क्रिसमस के सिर्फ 3 दिन पहले 22 दिसंबर को समाप्त होता है। आज भी यहां पर क्रिसमस का त्योहार पुरानी परंपराओं से मनाया जाता है। 

PunjabKesari,Warsaw Poland

3. Prague, The Czech Republic

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए यह जगह भी दुनिया भर में मशहूर है। त्योहार मनाने के साथ और भी बहुत सारी चीजें आपके सफर को हमेशा के लिए यादगार बना देती हैं जैसे नाव यात्रा (boat tour), हस्तशिल्प चीजें,चीनी मिट्टी से बने बर्तन, माउंटेन केक आदि लोगों के आकर्षण का खास केन्द्र हैं। 

PunjabKesari, Prague the Czech Republic

4. Amsterdam, Netherlands

नीदरलैंड का एम्स्टर्डम भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए वर्ल्ड फेमस है। फेस्टिवल के दौरान शहर की सड़को, मार्किट आदि को पूरी तरह से लाइटिंग से सजाया जाता है। लोग यहां पर नवंबर में ही उत्सव मनाना शुरू कर देते हैं।

PunjabKesari, Amsterdam Netherlands

5. Copenhagen, Denmark

कोपेनहेगन, डेनमार्क का बहुत खूबसूरत शहर है। डेनिश गर्म चॉकलेट पहले से ही दुनिया भर में प्रसिद्ध है। क्रिसमस के दौरान हर पूरी तरह से लाइटिंग से ढका हुआ होता है।  

PunjabKesari, Copenhagen Denmark

6. Zurich, Switzerland

स्विट्जरलैड का ज्यूरिख बहुत ज्यादा खूबसूत है। क्रिसमस के दौरान यहां पर लेक ज्यूरिख और ओपेरा हाउस आकर्षक के खास केन्द्र रहते हैं। पूरी तरह लाइट्स सेे सजा हुआ यह शहर फेस्टिवस के दौरान जन्नत की तरह दिखाई देता है।  

PunjabKesari, Zurich

7. Rome, Italy

रोम घूमना चाहते हैं तो क्रिसमस का समय बेस्ट है। पियाजा नवोना और कैम्पो डी फियोरी इस समय बेस्ट टूरिस्ट प्लेस माने जाते हैं। यह शहर पैनटोन नामक स्वादिष्ट भोजन के लिए मशहूर है और यह देश के सभी हिस्सों में क्रिसमस के दौरान खाया जाता है।

PunjabKesari, Rome Italy

8. Paris, France

पैरिस में क्रिसमस के दौरान पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो जाती है। क्रिसमस के दौरान आपको फ्रेंच शैली के रंग बहुत करीबी से देखने को मिलेंगे। फ्रांस में क्रिसमस सेलिब्रेशन 6 दिसंबर से शुरू होता है जिसे सेंट निकोलस डे भी कहा जाता है। 

PunjabKesari, Paris France

9. Salzburg, Austria 

विंटर गेम्स खेलने के लिए आस्ट्रिया का साल्जबर्ग सबसे फेसम प्लेस है। ऑस्ट्रिया ने अपने प्राचीन रीति-रिवाजों और परंपरा को बहुत खूबसूरत तरीके से बनाए रखा है।  क्रिसमस मनाने के लिए भी वहां पर सदियों पुरानी परंपराओं का पालन किया जाता है। 

PunjabKesari, Salzburg Austria 

10. London, United Kingdom

यूरोप में क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए इंग्लैंड की राजधानी लंदन सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां पर 1 नवंबर से ही क्रिसमस रोशनी ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट को रोशन करना शुरू हो जाती है। पूरे शहर को बड़ी खूबसूरती के साथ सजाया जाता है। 

PunjabKesari, London United Kingdom


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static