अपना घर बनाने का सपना एेसे होगा पूरा, अपनाएं ये तरीके

punjabkesari.in Thursday, Nov 29, 2018 - 11:42 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अपना घर बनाना हर किसी का सपना होता है पर इसके लिए  कई बार बहत परेशानियां उठानी पड़ती है वैसे भी आज के समय में प्रॉपर्टी के दाम दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप अपना घर बनाने का सपना पूरा कर सकते है। आज के दौर में एक व्यक्ति से लेकर बड़ी डील्स करने वाली कंपनियों तक सभी बेफिक्र होकर लोन लेती हैं और इस आधार पर सपनों को पूरा करने का क्रम जारी है।

होम लोन को आसान शब्दों में समझें तो कहा जा सकता है कि जब बैंक मकान खरीदने के लिए ब्याज के साथ मूल रकम को वापस करने के लिए लोन देते हैं, तो इसे ही होम लोन कहा जाता है। किसी को ज्यादा-से-ज्यादा कितना लोन दिया जा सकता है, बैंक इसका निर्धारण सैलरी, प्रॉपर्टी आदि के आधार पर करते हैं। इसके अलावा, आपकी कुल इनकम, सैलरी, खर्च का वेरिफिकेशन भी किया जाता है।  एक बार आप किसी प्रॉपर्टी को पसंद कर लेते हैं और डील की ओर आगे बढ़ते हैं, तो आपकी नजर होम लोन पर टिक जाती है।

होमलोन पर फाइनल रिजल्ट तक पहुंचने के पहले बैंक आपको कई स्तर पर जज करते हैं। इसलिए, आपकी भी कोशिश होनी चाहिए कि चीजों को अच्छे से समझ लें और आंख मूंदकर यह फैसला न लें कि आपको लोन लेना है।  जब आप बाजार में किसी चीज की खरीदारी करने जा रहे होते हैं, तो अपने फायदे के बारे में सोचते हैं। इसलिए यहां भी अपने फायदे के बारे में ही सोचें। ईएमआई की प्लानिंग के समय आपको दूर की सोचनी होती है। कई बार ऐसा होता है कि आप ईएमआई देने वाले संगठन की बातों को पूरी तरह से सही मान लेते हैं और उन पर भरोसा कर बैठते हैं। लोन लेते समय आपका सजग रहना जरूरी है। आपको यह पता होना चाहिए कि आप जिस लोन के लिए आगे बढ़ रहे हैं, उसे पूरा कर सकेंगे या नहीं। एक अच्छी ईएमआई प्लानिंग के जरिए आप इन चीजों के सही फैसले ले पाते हैं। इसके लिए आप लोन एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News