सर्दी के मौसम में बनाएं टेस्टी एंड हेल्दी मशरूम सूप

punjabkesari.in Wednesday, Nov 28, 2018 - 02:12 PM (IST)

सर्दी के मौसम में गर्मा-गर्म सूप पीने का मजा ही कुछ और है। अगर आप भी इस मौसम में हेल्दी और टेस्टी सूप बनाने की सोच रहे हैं तो आप मशरूम सूप ट्राई कर सकते हैं। यह पीने में जितना स्वादिष्ट है उतना ही इसे बनाना आसान है। तो चलिए जानते हैं घर पर मशरूम सूप बनाने की रेसिपी।

 

सामग्री:

बटन मशरूम- 260 ग्राम
व्हाइट वाइन- 50 मि.ली.
प्याज- 30 ग्राम (कटा हुआ)
लहसुन- 10 ग्राम (छिला हुआ)
मक्खन- 30 ग्राम 
अजमोद- 1 गुच्छा
क्रीम- 125 मि.ली.
नमक- स्वादानुसार 
काली मिर्च- स्वादानुसार

PunjabKesari

विधि:

1. सबसे पहले मशरूम को लगभग एक घंटे तक व्हाइट वाइन में भिगोकर रखें।

2. फिर प्याज, लहसुन और मशरूम को काटकर अलग रख दें।

3. पैन में मक्खन गर्म करके लहसुन व अदरक को हल्का ब्राउन होने तक भूनें। जब यह सुनहरा भूरा हो जाए तो इसमें कटे हुए मशरूम डाल दें।

4. इसके बाद इसमें वाइन मिलाकर 10 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।

5. अब अजमोद की पत्तियों को काटकर मशरूम में जाल तब तक पकाएं जब तक ये गल ना जाएं। जब सब्जियां पक जाए तो उसे ठंडा करके ब्लैंड कर लें।

6. इसके बाद पैन में मशरूम पेस्ट, क्रीम और मक्खन को एक साथ मिलाकर उबालें। यदि सूप ज्यागा गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा वेजेटेबल स्टॉक मिक्स कर लें।

7. फिर इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

8. आपका मशरूम सूप बनकर तैयार है। अब आप इसे क्रीम से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static