Google की नौकरी छोड़ साध्वी हुई युवती, धर्म संसद में बनी चर्चा का विषय

punjabkesari.in Tuesday, Nov 27, 2018 - 02:05 PM (IST)

वाराणसीः उत्तर प्रदेश की प्राचीन नगरी वाराणसी में साधु-संतों की 3 दिवसीय धर्म संसद आयोजित की गई है। जिसमें देश-विदेश से लेकर कई प्रसिद्ध हस्तियां भाग लेने के लिए पहुंची हैं। वहीं इस धर्म सभा में साध्वी ब्रह्मवादिनी देवी स्कन्द चर्चा का विषय बनी हुई है। यह साध्वी इस धर्मसभा में सबसे कम उम्र की हैं। सबसे खास बात यह कि देवी स्कन्द गूगल की नौकरी छोड़ कर साध्वी बनी है। 

देवी स्कन्द कोई और नहीं बल्कि एक बड़े व्यापारी की बेटी है। उन्होंने शुरू से ही   इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई की है। दिल्ली में रहने वाली स्कन्द ने करीब 1 साल गूगल में भी नौकरी की है। गुरूमाता आशुतोशांवरी से प्रभावित स्कन्द ने वैराग्य धारण करने का फैसला किया।

साध्वी के मुताबिक उनकी माता ने तो उनका समर्थन किया, लेकिन उनके पिता नहीं मानें परंतु मनाने पर वह मान गए। जिसके बाद आशुतोशांवरी की शरण में गोरखपुर के मुंडेरवा स्थित परब्रह्म संयोज्य शरणमेमि आश्रम आ गई। वहां उनका नाम ब्रह्मवादिनी देवी स्कंद पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static