Kundli Tv- शुक्ल योग : इन 5 राशि वालों को हो सकती है सिद्धियों की प्राप्ति !

punjabkesari.in Tuesday, Nov 27, 2018 - 08:54 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
मेष राशि वालों आज बिना किसी अनुभवी की सलाह के बिना कोई बड़ा फैसला न लें। रोजमर्रा के खर्चों को व्यर्थ में बढ़ने न दें। आज आपका मन घूमने को करेगा।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 1  

वृष राशि वालों बिज़नेस में नए ऑफर मिलेंगे। उन पर विचार करें फायदा होगा। परिवार के हर मामले में पूरी रुचि लेंगे। जीवनसाथी से बिगड़ते रिश्ते को सुधारने में कामयाब होंगे।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 8

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ होगा। घर में खुशियों का आगमन होगा। आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर-

कर्क राशि वालों आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ कामों पर ध्यान देंगे। आज प्रॉपर्टी या किसी तरह की संपत्ति के मामले में बड़े फैसले आ सकते हैं। सफलता अवश्य मिलेगी। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 3

सिंह राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आसपास काम करने वाले किसी व्यक्ति को आपके बारे में कोई गलतफहमी हो सकती है। पैसों के मामलों में कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर-

कन्या राशि वालों को नौकरी में अपना एग्रीमेंट रिन्यू करते समय थोड़ी सतर्कता रखने की जरूरत है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर-

तुला राशि वालों आज काम के मामले में कोई बड़ी चुनौती भी आपके सामने आ सकती है। शाम को थोड़ी सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है। दिन का ज्यादातर समय परेशानियों से निपटने में निकल सकता है।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर-

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम है। पैसों के लेन-देन में आपको फायदा होगा। इस राशि के बिज़नेसमैन के लिए आज का दिन बेहतर है। अपनी सकारात्मक सोच से ऑफिस में कठिन कामों को पूरा करेंगे।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर-

धनु राशि वालों आज धन लाभ के आसार बन रहे हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। नए कामकाज की योजना बनाएंगे।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर-

मकर राशि वालों आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगेगा। आज आप परिवार वालों के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन फायदेमंद है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। किसी दोस्त के साथ पार्टी में जा सकते हैं।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

मीन राशि वालों आज नया व्यापार शुरु करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ के आसार हैं। ठेकेदारों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको नए टेंडर मिल सकते हैं। बिना वजह दफ्तर में किसी से बहस ना करें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर-
मंगलवार को इस तरह करें पंचमुखी हनुमान की आराधना (Video)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News