ऐतिहासिक इमारतें देखना चाहते हैं तो बेस्ट हैं मध्य प्रदेश की ये जगहें

punjabkesari.in Sunday, Nov 25, 2018 - 03:48 PM (IST)

भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं। ऐतिहासिक,धार्मिक, पहाड, सागर, झीलें, रेगिस्तान जैसी जगह अपने आप में बहुत खास हैं। यही कारण है कि दुनिया भर से टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। आज हम जिस राज्य की जगहों के बारे में बात कर रहे हैं इसे भारत का दिल कहा जाता है। यह राज्य है मध्य प्रदेश, जिसकी  ऐतिहासिक इमारतें और प्राकृतिक सुंदरता इसे और भी खास बना देती है। 


रायसेन का किला

मध्य प्रदेश घूमने जा रहे हैं तो रायसेन जाना न भूलें। इस छोटे से शहर की कई धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताएं हैं। यहां पर मंदिर और मस्जिद दोनों एक ही जगह पर स्थित है। इसके अलावा लोग दूर-दूर से रायसेन का किला देखने के लिए आते हैं। 1500 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित इस किले पर 14 बार राजाओं और शासकों ने हमले किए लेकिन आज भी यह अपनी जगह पर कायम है। 
PunjabKesari, Raisen fort

तितली पार्क

तितली पार्क भी लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। यहां पर 65 प्रजातियों की तितलियां है। इसके अलावा पार्क में 137 तरह के पौधे भी लगे हुए हैं। बच्चों के लिए यह जगह बहुत मजेदार है। 
PunjabKesari, butterfly park

सांची का स्तूप

मध्य प्रदेश का सांची जिला भी घूमने के लिए बेस्ट है। यहां की सबसे फेसम जगह है सांची का स्तूप, यह स्तूप एक अर्ध गुंबद के आकार का है। इसमें भगवान भगवान बुद्ध के अवशेषों को संरक्षित करके रखा हुआ है। वास्तुकला का बेजोड नमूना देखना है तो इस जगह पर जरूर जाएं। 
PunjabKesari

उदयगिरी गुफाएं

इस जगह पर कुल 20 प्राचीन गुफाएं हैं, यहां पर कई तरह के शिला लेख भी देखने को मिलते हैंं। आप दिन में ही यह जगह घूम सकते हैं, रात के समय यहां घूमना मना है।  
PunjabKesari, Udaigiri Caves


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static