Kundli Tv- एेसे लोगों को होती है स्वर्ग की प्राप्ति

punjabkesari.in Monday, Nov 26, 2018 - 04:43 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
भारत के ग्रंथों में विदुर नीति का भी एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इसमें बहुत सी बातों के बारे में बताया गया है,जिन्हें अपनाकर हम खुशी-खुशी अपना जीवन बिता सकते हैं। इसके साथ ही महात्मा विदुर ने कई ऐसी कर्मों के बारे में बताया जिन कर्मों को कर हम स्वर्ग में जगह पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन कामों के बारे में-
PunjabKesari
श्लोक-
गृहीतवाक्यो नयविद् वदान्य:, शेषात्रभोक्ता ह्यविहिंसकश्च।
नानर्थकृत्याकुलितः कृतज्ञः, सत्यो मृदुः स्वर्गमुपैति विद्वान्।।


महात्मा विदुर के इस श्लोक के अनुसार जो इंसान बड़ों की इज्जत करता है और उनकी आज्ञा का पालन करता है। उसे स्वर्ग में जगह ज़रूर मिलती है।

विदुर कहते हैं कभी भी अपनी कमाई का सारा हिस्सा अपने लिए नहीं रखना चाहिए। जो व्यक्ति अपनी कमाई का एक हिस्सा अपने बुज़ुर्गों को, एक हिस्सा अपने से छोटों के लिए और एक हिस्सा मेहमानों के लिए रखता हैं वह इंसान स्वर्ग को जाता है। 
PunjabKesari
विदुर के श्लोक के अनुसार जो इंसान हर किसी के साथ प्यार से पेश आता है। न ही किसी को को किसी प्रकार का कष्ट नहीं पहुंचाता और न ही अपने जीवन में किसी की हत्या करें ऐसे इंसान को स्वर्ग की प्राप्ति अवश्य होती है। 

विदुर कहते हैं जो इंसान गलत काम करता है और अधर्म के रास्ते पर चलता है ऐसे इंसान को स्वर्ग में कभी जगह नहीं मिलती। विदुर के अनुसार अधर्म के मार्ग पर चलने वाले लोगों से दोस्ती भी नहीं करनी चाहिेए। ऐसे दोस्त बनाना पाप माना गया है।

विदुर बताते हैं हमें हमेशा सच बोलना चाहिए क्योंकि एक झूठ को छुपाने के लिए लाखों झूठ बोलने पड़ते हैं लेकिन फिर भी ये कभी छिपता नहीं है। एक न एक दिन सामने आ ही जाता है। आदमी को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का पालन करने बाले लोग स्वर्ग में ही जाते हैं।
PunjabKesari
इंसान को कभी भी अपने पर घमंठ नहीं करना चाहिए। व्यक्ति को अपना ज्ञान बांटने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। जिस व्यक्ति का स्वभाव कोमल होता है और जो कभी अपने ज्ञान पर अहंकार न करता हो। ऐसे इंसान के लिए स्वर्ग के रास्ते खुल जाते हैं। 
बाबरी विध्वंस में बजरंगबली की भी थी कोई भूमिका ? (VIdeo)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News