आगरा: मामूली विवाद में 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, सगे भाइयों को गोली से उड़ाया

punjabkesari.in Monday, Nov 26, 2018 - 12:05 PM (IST)

आगरा: थाना फतेहपुर सीकरी की जाजऊ बस्ती में रविवार सुबह 2 पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 2 सगे भाइयों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों में एक फौजी बताया गया है जो छुट्टी पर घर आया था। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षोंं में जमकर फायरिंग हुई। एक महिला सहित बीच बचाव करने वाले 3 लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों भाइयों की मौत के बाद मोहल्ले में तनावपूर्ण हालत बने हुए हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंचकर हालातों पर नियंत्रण पा रही थी।

PunjabKesariबताया जाता है कि जाजऊ बस्ती में ललित और अनिल का 2 दिन पहले पास में ही रहने वाली देवी सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई थी। कुछ लोगों ने मध्यस्थता कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। सुबह दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ओर से असले निकल आए। बताया जा रहा है कि देवी पक्ष की ओर से दोनों भाइयों को सीधे गोली मार दी गई। इसमें ललित और अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।

PunjabKesariफायरिंग होने से मोहल्ले पर अफरा-तफरी मच गई। बीच बचाव करने वाले गंगा को भी गोली लगी है। एक महिला समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ एसपी पश्चिम डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव पहुंचे। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static