Kundli Tv- भोलेनाथ को खुश करने के लिए काफी है ये एक मंत्र

punjabkesari.in Sunday, Nov 25, 2018 - 03:59 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
प्रत्येक सोमवार को शिव जी की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान शंकर को खुश करने के लिए कई लोग बहुत कुछ करते हैं। कोई इन पर दूध चढ़ाता है तो कोई इनको खुश करने लिए शहद से इनका अभिषेक करता है। कुछ तो इस दिन शिव जी के अलग-अलग मंत्रों का जाप करते हैं। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इनके एेसे मंत्रों का उच्चारण करने की कोशिश करते हैं जिनका जाप करना उनके बस में भी नहीं होता। तो आपको बता दें कि भोलेनाथ को खुश करने के लिए आपको न तो कोई महंगा उपाय करने की ज़रूरत और न ही किसी मुश्किल मंत्र का जाप करने की आवश्यकता है। हम आपको एक एेसे मंत्र के बारे में बताएंगे जो बोलने भी आसान तो है व साथ ही बहुत लाभदायक भी। 
PunjabKesari
शिव पुराण संहिता में कहा गया है कि शिव जी ने संपूर्ण देहधारियों के सारे मनोरथों की सिद्धि के लिए इस 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का प्रतिपादन किया है। यह आदि षडाक्षर मंत्र संपूर्ण विद्याओं का बीज है। जैसे वट बीज में महान वृक्ष छिपा हुआ है, उसी प्रकार अत्यंत सूक्ष्म होने पर भी यह मंत्र महान अर्थ से परिपूर्ण है।
PunjabKesari
एेसे करें शिव के इस चमत्कारी मंत्र का जाप
कहा जाता है कि इस मंत्र के मौखिक या मानसिक रूप से दोहराते समय मन में भगवान शिव की अनंत व सर्वव्यापक उपस्थिति पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। परंपरागत रूप से इसे रुद्राक्ष माला पर 108 बार दोहराया जाता है।
PunjabKesari
यह मंत्र प्रार्थना, परमात्मा-प्रेम, दया, सत्य और परमसुख जैसे गुणों से जुड़ा हुआ है। सही ढंग से मंत्र जप करने से यह मन को शांत, आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि और ज्ञान लाता है। यह भक्त को शिव के पास भी लाता है। परंपरागत रूप से, यह स्वीकार किया गया है कि इस मंत्र में समस्त शारीरिक और मानसिक बीमारियों को दूर रखने के शक्तिशाली चिकित्सकी गुण हैं। इस मंत्र के भावपूर्ण पाठ करने से दिली शांति और आत्मा को प्रसन्नता मिलती है। 
चाहते हैं बॉडी बिल्डर बनना तो करें ये टोटका(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News