Kundli Tv- राशि अनुसार करें कपड़े और पर्स का चुनाव, चमक जाएगी किस्मत

punjabkesari.in Sunday, Nov 25, 2018 - 03:24 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
यह तो हम सभी जानते हैं कि प्रत्येक दिन का अपना एक रंग होता है। उसी प्रकार हमारे नक्षत्र में 12 ग्रह हैं जिनका भी अपना अलग रंग होता है। लिहाजा राशि के अनुसार यदि हम सही रंग का चुनाव करते हैं तो बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। 
PunjabKesari
मेष राशि
इस राशि के लोगों को शुद्ध और सिंथैटिक फैब्रिक से बने परिधान पहनने चाहिएं। मेष राशि का स्वामी मंगल है और मंगल का प्रिय रंग लाल है।  लाल, पीला, नारंगी रंग इनके लिए शुभ हैं। मेष राशि वाले इसी रंग के बैड कवर, चादर, कपड़े, गहने, पर्दे आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीले, ग्रे और काले रंग के प्रयोग से बचें। ऐसे परिधान पहनें, जिनमें बहुत तरह के कट्स हों। बहुत सारे रंगों से बने डिजाइन पहनें। मेष राशि वाले जातकों को लाल और मैरून रंग का पर्स अपने पास रखना चाहिए।
PunjabKesari
वृषभ राशि
वृष राशि वालों के लिए चमकीला सिल्क, सिंथैटिक फैब्रिक रंग अनुकूल नहीं है। सफेद और हल्के रंग का प्रयोग करना वृषभ राशि के लिए शुभ है। वृषभ राशि के व्यक्ति दीवारों के लिए चमकीले और भड़कीले किसी भी रंग का प्रयोग कर सकते हैं या फिर वैसे ही रंग के सोफा कवर या पिलो कवर लगा सकते हैं। इस राशि वाले जातक लाल और नारंगी रंग के प्रयोग से बचें। अधिकतर सादे या फिर बहुत सारे डिजाइन वाले परिधान पहनें। सिल्वर और प्लैटिनम इस राशि के लोगों के लिए अनुकूल हैं। इस राशि वालों को चमकीले सिल्वर रंग और सफेद रंग का पर्स रखना चाहिए। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। 
PunjabKesari
मिथुन राशि
शुद्ध कपास और लिनेन से बने परिधान मिथुन राशि वालों के लिए श्रेष्ठ हैं, शुभ हैं, अच्छे हैं, लेकिन इनको सिंथैटिक कपड़ों से बचना चाहिए। हरा रंग इनके लिए अनुकूल है लेकिन पीला नहीं। मिथुन राशि के लोग कमरों में हल्का हरा, हल्का नीला और लाल रंग का प्रयोग कर सकते हैं। मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इन्हें हरे रंग का पर्स रखना चाहिए। बुध का प्रिय रंग हरा है।
PunjabKesari
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को सूती और लिनेन के वस्त्र पहनने चाहिएं। इनको सिंथैटिक कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। सफेद, हल्का पीलापन लिए हुए सफेद रंग पहनें। नीले और काले रंग का कपड़ा न पहनें। सादे डिजाइन किए हुए कपड़े पहनें। कर्क राशि के जातकों के लिए सफेद, दूधिया और रूपहला रंग शुभ होता है, क्योंकि ये चंद्रमा के जैसे सफेद होते हैं। इस राशि का स्वामी चंद्र है, इसलिए इस राशि के जातकों को हल्के हरे या सफेद रंग का पर्स रखना चाहिए। 
PunjabKesari
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए सूती वस्त्र पहनना शुभ एवं श्रेयस्कर है। इनके लिए लाल, पीले, नारंगी रंग उपुयक्त हैं। नीले, काले, भूरे रंगों से बचना चाहिए। आऊटफिट्स में बहुत सारे कट्स का प्रयोग करें लेकिन चमड़े के बने परिधान न पहनें। सिंह राशि के व्यक्ति के लिए सफेद, चमकता रूपहला और सुनहरा पीला रंग ज्यादा उपयुक्त रहता है। इस रंग के वस्त्र या सजावट की वस्तुएं वे घर में रख सकते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है जो ऊर्जा का प्रतीक है। सूर्य का प्रिय रंग लाल, पीला, नारंगी है इसलिए इन्हीं में से किसी रंग का पर्स रखना चाहिए। 
PunjabKesari
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूती कपड़े से बने परिधान पहनना शुभ है। इन्हें हरे और सफेद रंगों को चुनना चाहिए। कन्या रशि के लोगों को भी सादे डिजाइन वाले वस्त्र ही पहनने चाहिएं। इनके लिए हल्का हरा, हल्का नीला, लाल रंग शुभ होता है। ये या तो इस प्रकार के वस्त्र पहनें या फिर घर की सजावट में इन्हीं रंगों का अधिक प्रयोग करें। इस राशि का स्वामी बुध है, बुध का प्रिय रंग हरा है इसलिए इन्हें हरे रंग का पर्स रखना चाहिए।
PunjabKesari
तुला राशि
चमकीला सिंथैटिक, सिल्क इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल है। इस राशि के जातक सफेद, हल्का हरा और भूरा भी पहन सकते हैं, परंतु लाल और नारंगी रंग से बचें। सादे और बहुत सारे डिजाइन वाले परिधान पहन सकते हैं। कोई भी चमकदार रंग, जिसमें कंट्रास्ट मैच हो, इनके लिए अच्छा होता है। ऐसे व्यक्ति इस प्रकार के पर्दे, सोफा कवर या पिलो कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इन्हें सफेद, चमकीले या मटमैले रंग का पर्स रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातक मिश्रित सूती कपड़ा पहन सकते हैं। इस राशि वाले जातकों को नीले, भूरे और काले रंगों से बचना चाहिए। सादे और बहुत सारे डिजाइन वाले कपड़े पहन सकते हैं। लाल, गुलाबी और ओरेंज इनके लिए शुभ रंग है। इस राशि के व्यक्ति को अधिक से अधिक इन्हीं रंगों के कपड़े, गहने आदि का प्रयोग करना चाहिए। महिलाएं इन रंगों की बिंदी भी लगा सकती हैं। इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों को सुर्ख लाल रंग का पर्स रखना चाहिए।

धनु राशि
धनु राशि वाले जातक सिंथैटिक और चमकीला सिल्क रंग का वस्त्र धारण करें। पीला, शिफॉन और हल्का नारंगी रंग भी पहन सकते हैं। इन्हें नीले और काले रंग से बचना चाहिए। धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। बृहस्पति का प्रिय रंग पीला है। इस राशि वालों को पीले रंग का पर्स रखना चाहिए।
PunjabKesari
मकर राशि
कॉटन, लिनेन के वस्त्र मकर राशि के लिए अच्छे माने जाते हैं। इन्हें सिंथैटिक के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इस राशि के लोगों को लाल, सफेद और नारंगी रंग से बचना चाहिए। मकर राशि के व्यक्ति गहरा नीला, गहरा हरा, काला और भूरे रंग का प्रयोग कर सकते हैं। इन रंगों के चादर, सोफा-कवर, पर्दे आदि सभी के प्रयोग से अच्छे परिणाम मिलते हैं। मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि वाले को काले या नीले रंग का पर्स रखना चाहिए।
PunjabKesari
कुंभ राशि
कॉटन, सिल्क, लिनेन इस राशि के लिए अच्छे माने जाते हैं। सिंथैटिक का इस्तेमाल न करें। कुंभ राशि वालों को बैंगनी रंग और इससे मिलते-जुलते शेड्स के परिधान पहनने चाहिएं। ऐसे व्यक्ति कमरे की दीवारों व सजावट की वस्तुओं के लिए इन रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। इससे इन्हें सफलता मिलेगी। कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है। शनि का प्रिय रंग काला या नीला है इसलिए उन्हें इस रंग का ही पर्स रखना चाहिए।
PunjabKesari
मीन राशि
इस राशि के लोगों के लिए सिंथैटिक और चमकीले सिल्क के कपड़े अच्छे रहते हैं। पीले, केसरिया और हल्के नारंगी रंग के कपड़े इन्हें पहनने चाहिएं। काले और नीले रंग से बचें। सादे और मल्टी डिजाइन कपड़े पहन सकते हैं। इनका शुभ रंग पीला है, इसलिए इन्हें अधिक से अधिक पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इन्हें सफलता के लिए मैरून कलर को भी वार्डरोब में रखना चाहिए। मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है इस राशि के जातकों को पीला पर्स रखना चाहिए। 
Boss को करना है impress तो देखें ये वीडियो (video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News