Kundli Tv- भगवत गीता के इस प्रसंग से जानें क्या आप हैं एक सच्चे भक्त

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 05:01 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
एक बार की बात है एक बहुत महान संत हुआ थे जो अपने शिष्य के साथ रहते थे। एक बार उनके प्रांगण में उनका एक भक्त आया। उसने उन्हें प्रणाम करते हुए उन्हें एक बहुत कीमती पियाला भेंट किया और कहा कि, "हे संत महाराज मेरी ओर से इस तुच्छ भेंट को स्वीकार करें।"
PunjabKesari
संत ने वो पियाला स्वीकार कर लिया और उसे अपने शिष्य को देते हुए उसे कहा कि आज के बाद तुम मुझे जो भी खाना देना वो इसी में देना। परंतु इसका उपयोग बहुत ही सावधानी से करना ताकि इसे खरोंच भी न आए। 
PunjabKesari
शिष्य ने अपनी गुरू की आज्ञा का पालन करते हुए रोज़ाना उन्हें उसी पियाला में खाना देने लगा। एक दिन वो उस पियाले को साफ़ कर रहा था कि वो पियाला उसके हाथ से छूटकर नीचे गिरा और दो टुकड़ों में बंट गया। अब शिष्य बहुत घबरा गया उसे लगा अाज तो मेरी खैर नहीं। गुरू देव ने मुझे खासतौर पर इस पियाले को संभालने के रखने को कहा था लेकिन मैंने इसे तोड़ दिया। 

ये सब विचार करता हुआ शिष्य घबराता पियाले के उन दोनों टुकड़ो को अपने हाथ में पीछे करके छिपाकर संत के पास गया और बोला गुरुदेव आप कहते हैं न ही हर किसी का अंत निर्धारित होता है। 
क्या ये सच है? संत ने उसकी बात का जवाब देते हुए कहा ,''हां पुत्र ये सच है।''
PunjabKesari
फिर शिष्य ने कहा कि आप कहते हैं दुनिया में मौज़द हर कीमती चीज़ एक न एक दिन ज़रूर टूटती है। 
क्या ये भी सच है? संत ने उत्तर दिया, ''हां ये भी सत्य है।'' 

अब शिष्य ने कहा कि आप कहते हर प्राणी की हर वस्तु की एक निर्धारित उम्र है, जो एक न एक दिन खत्म होगी।
ये भी सत्य है?  संत ने मुस्कुराते हुए कहा, ''हां बिल्कुल।'' 
PunjabKesari
संत के इस उत्तर को सुनते हुए शिष्य ने दोनों हाथ करते हुए कहा, तो महाराज एेसा समझ लीजिए कि इस पियाले की भई उम्र हो गई थी। इसलिए इसका भी अंत हो गया।

अपने शिष्य की ये बात सुनकर संत हंसने लगे और कहने लगे, ''सही कहा तुमने बात बेटा इस पियाले की उम्र हो गई थी और उसे गले लगा लिया।''
PunjabKesari
सीख- जो इंसान किसी कीमती चीज़ मिलने पर अहम में न आए, और न ही किसी कीमती वस्तु के खत्म होने का शौक मनाए भागवत में उस व्यक्ति को ही असली भक्त कहा जाता है। 
आपको भी सुनाई देती हैं कान में सीटियां तो ये वीडियो देखना न भूलें  (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News