MP Election: कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव का CM पर हमला, BJP में हड़कंप

11/22/2018 4:42:19 PM

सीहोर: विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी नेताओं में एक दूसरे को घेरने की होड़ मची हुई है। बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव शिवराज सिंह चौहान को उन्हीं के घर में घेरने में लगे हुए हैं। इस बीच यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में शिवराज पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, बुधनी में गाय और नौजवान सड़क पर हैं। मुख्यमंत्री प्रचार का प्रोपेगेंडा करते हैं।सीएम के कुछ चहेते ठेकेदारों ने क्षेत्र में भय का माहौल बना के रखा है। आशंका है कि कुछ मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी हो सकती है इसको लेकर निर्वाचन में शिकायत करेंगे। इस रिपोर्ट के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया है। कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव के इस रिपोर्ट ने बीजेपी नेताओं की नींद उड़ा दी है।

PunjabKesari

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने शिवराज पर हमला बोलते हुए कहा कि, बुधनी को उन्होंने ठेके पर दे दिया है। बुधनी में ट्राइडेंट और वर्धमान जैसे कंपनियों को कम रुपए में वहां के किसानों से जमीन खरीद कर कंपनी को दी गई है। किसानों से ज़ोर जबरदस्ती करके सस्ते दामों पर उनकी जमीन फैक्ट्री मालिक को दे दी। इसके बावजूद स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि जीत तो हम रहे ही हैं क्योंकि बुधनी की जनता का समर्थन हमारे साथ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News