हिमाचल के इस शख्स ने KBC में मनवाया अपने हुनर का लोहा

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 02:29 PM (IST)

सैंज (बुद्धि सिंह): मन में कुछ कर पाने की चाह हो और उसके लिए हौसले बुलंद हों तो ऐसा कोई किला नहीं है जिसे फतेह न किया जा सकता हो। इसी तरह जिला कुल्लू के छोटे से कस्बे के एक युवा ने अपने हुनर को देश-विदेश में दिखाकर अपना नाम रोशन कर दिया है। सैंज गांव के प्रभात शर्मा (30) ने कौन बनेगा करोड़पति के सैट में प्रवेश कर मिसाल पेश कर दी है। प्रभात शर्मा 19 नवम्बर को टी.वी. चैनल के.बी.सी. लाइव के द्वारा 72 लाख लोगों के बीच प्ले ऑलोंग खेलकर कौन बनेगा करोड़पति के लिए चयनित हुए। के.बी.सी. में प्रवेश के लिए हर रोज 72 लाख लोग प्रयास करते हैं। उन्हें सोनी टी.वी. के के.बी.सी. कार्यक्रम में सोमवार से वीरवार तक रात 9 बजे फास्टैस्ट फिंगर खेलते देखा जा रहा है। 

बैंक में लिपिक के पद पर सेवारत हैं प्रभात शर्मा

प्रभात शर्मा केंद्रीय कांगड़ा सहकारी बैंक में लिपिक के पद पर सेवारत हैं। एक साधारण परिवार में जन्मे प्रभात शर्मा बचपन से ही प्रतिभाशाली थे उनके पिता देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि उनके बेटे में हर क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करने में छात्र जीवन से ही रुचि रही है। उन्होंने कहा कि टी.वी. पर अपने बेटे को देखकर उन्हें बेहद गौरव की अनुभूति हो रही है। प्रभात शर्मा अपनी हर कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद व गुरुजनों के मार्गदर्शन को देते हैं। प्रभात शर्मा का कहना है कि माता-पिता के आशीर्वाद व प्रोत्साहन तथा अध्यापकों की सीख से मिली प्रेरणा उन्हें कभी पीछे मुड़ने नहीं देती। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News