MP Election: कांग्रेस का यह गढ़ BJP के लिए बना बड़ी चुनौती

11/22/2018 1:17:54 PM

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले की लहार विधानसभा सीट पर BJP के लिए सेंध लगा पाना बड़ी चुनौती है। कांग्रेस के डॉ. गोविन्द सिंह यहां छह बार से विधायक हैं। BJP ने इस बार फिर उनके सामने रसाल सिंह को ही चुनावी मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव में भी इन्हीं दोनों के बीच मुख्य मुकाबला था। डॉ. सिंह का कहना है कि वे पांच वर्ष में एक बार नहीं, बल्कि हर रोज चुनाव लड़ने में विश्वास रखते हैं और उनकी यही रणनीति उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाए हुए है। डॉ. सिंह पहली बार 1990 में जनता दल से विधायक बने और उसके बाद 1993 से लगातार अब तक कांग्रेस से विधायक बनते आ रहे हैं।

PunjabKesari

प्रदेश की स्थापना होने के बाद से अब तक लहार विधानसभा सीट पर 13 बार विधानसभा चुनाव हुए और इसमें नौ बार कांग्रेस का कब्जा रहा। चार बार अन्य दल जीत दर्ज करा पाए। वर्ष 2013 के चुनाव मे कांग्रेस को 53 हजार 12 और BJP प्रत्याशी को 46 हजार 739 मत मिले थे। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता दो लाख 43 हजार आठ हैं, जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख 33 हजार 897 और महिलाओं की संख्या एक लाख नौ हजार 111 है
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News