बाइक सवार युवक को गन प्वाइंट पर किडनैप करने की कोशिश

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 01:11 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : वाई.पी.एस. चौक के पास चंडीगढ़ निवासी बाइक सवार युवक को कार सवार युवकों ने पहले टक्कर मार गिराया फिर उसे पिस्तौल की नोक पर किडनैप करने की कोशिश की। कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। बाइक सवार युवक को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने तीन लोगों के नाम पर तथा तीन अज्ञात लोगों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस को दिए बयानों में तबरेश निवासी सैक्टर-52 चंडीगढ़ ने बताया कि वह चंडीगढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें लगाने का काम करता है। कुछ दिन पहले वह बाइक सवार होकर घर से सैक्टर-63 की ओर जा रहा था। जब वह वाई.पी.एस. चौक के नजदीक से गुजर रहा था तो चौक से आगे गया तो जैन कार में सवार तीन युवकों ने पीछा किया। फिर बाइक को हिट किया। जैसे ही वह नीचे गिरा कार सवार युवकों ने उसे पिस्तौल की नोक पर उसे अपनी कार में बैठने के लिए कहा। 

तबरेश ने बताया कि लोगों की भीड़ भी इकट्ठी हो गई तथा पुलिस को भी सूचित कर दिया गया था। आरोपी फरार हो गए। पुलिस स्टेशन फेज-8 में शिकायतकर्ता के बयानों पर संमी, विक्की, सोनू तथा तीन अज्ञात युवकों खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 279, 341, 323, 506 तथा 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News