Planned City है जयपुर, ऐतिहासिक इमारतों के लिए है मशहूर

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 12:39 PM (IST)

वैसे तो भारत में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह मौजूद है। मगर बात जब किसी ऐतिहासिक जगह घूमने की हो तो दिमाग में सबसे पहले जयपुर का नाम आता है। भारत के इस शहर को 10 सबसे खूबसूरत सिटीस में से एक माना जाता है। यहां घूमने के लिए ऐसी कई जगहें हैं, जोकि ट्रिप को यादगार बना देती है।

 

प्लांड सिटी है जयपुर

आपको बता दें कि जयपुर भारत की सबसे पहली प्लांड सिटी है। इस शहर को 291 साल पहले बेहद समझदारी और प्लान करके बनाया गया था। बावजूद इसे यह शहर खूबसूरत होने के साथ ही एतेहासिक और भौगोलिक महत्व भी रखता है।

PunjabKesari

जयपुर के अलावा और भी हैं प्‍लांड सिटी

जयपुर के अलावा भारत में ऐसी और बहुत से शहर हैं, जोकि प्लान करके बनाए गए हैं। चंडीगढ़, नवी मुंबई, नोएड, ग्रेटर नोएडा, पंचकुला, गांधीनगर, भुवनेश्‍वर, जमशेदपुर, दिल्‍ली का लुटियन जोन आदि शहरों के नाम प्लान सिटी में मौजूद है लेकिन इसमें सबसे पहला नाम जयपुर का ही है।

PunjabKesari

कब हुई थी स्‍थापना

आमेर के राजा महाराजा जयसिंह द्वितीय ने इस शहर को 18 नवंबर 1727 में बसाया था इसलिए उन्हीं के नाम से इस शहर का नाम जयपुर रख दिया गया। इस शहर को पूरी तरह बसाने में राजा जयसिंह को 4 साल लग गए थे।

PunjabKesari

शहर बसाते समय वास्तु का रखा गया खाय ध्‍यान

राजा जय सिंह ने इस शहर को बसाने के लिए बंगाली वास्‍तुकार विद्दाधर भट्टाचार्य से डिजाइन करवाया था। इस शहर को बनाते समय बारीश के पानी को जमा करने और उसे निकालने की खास व्यवस्था की गई है। साथ इस शहर के दरवाजों को राजा ने वास्तु के हिसाब से बनवाया, जो आज के समय में जयपुर के मशहूर पर्यटन स्थल बन चुके हैं।

PunjabKesari

क्‍यों कहा जाता है पिंक सिटी 

तीन ओर से अरावली पहाड़ों से घिरे इस शहर को पिंक सिटी कहा जाता है। 1876 में यहां के महाराजा सवाई रामसिंह ने इंगलैंड की महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस ऑफ वेल्‍स युवराज अल्‍बर्ट के लिए इस शहर को गुलाबी रंग से पेंट करवाया था, जिसके बाद इस शहर को पुंक सिटी कहा जाने लगा।

PunjabKesari

ऐतिहासिक इमारतों के लिए फेमस

यह शहर अपनी रॉयलिटी और भव्य ऐतिहासिक इमारतों के लिए फेमस है। यहां देखने और घूमने के लिए बहुत सारे पुराने किले, महल और मंदिर है। जैसे आप आमेर का किला, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस, जल महल, जगत शिरोमणि मंदिर, अलबर्ट हॉल, गोविंद देवजी मंदिर और सिसोदिया रानी महल घूमने जा सकते हैं।

PunjabKesari

जयपुर की शान है हवा महल

जयपुर में स्थित हवा महल सामने से तो किसी भव्य महल की तरह लगता है लेकिन इस अंदर जाने बाद आपको पता चलेगा कि इसमें एक भी कमरा नहीं है। इस हवा महल में सिर्फ गलियारे ही बने हुए है। 200 साल पहले बने इस महल को महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था। इस विशाल महल में 953 खिड़कियां और झरोखे हैं लेकिन 5 मंजिला बने इस महल के ऊपर जाने के लिए एक भी सीढ़ी नहीं है।

PunjabKesari

घूमने के लिए अन्य जगहें

जयपुर में घूमने के लिए आमेर किला, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस, हवा महल, नाहरगढ़ किला, अलबर्ट हाॅल, सिसोदिया रानी महल और स्टेचू सर्किल जैसी जगहें भी हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static