203 करोड़ में बिका दशहरा ग्राऊंड, बनाए जाएंगे मॉल और इंस्टीच्यूट

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 12:36 PM (IST)

मोहाली(राणा) : फेज-8 का दशहरा ग्राऊंड का 203 करोड़ रुपए में नीलाम हो गया। क्योंकि यहां अब इंस्टीट्यूट और मॉल बनाए जाएंगे। ग्राऊंड नीलाम होने से स्थानीय लोगों व कई सामाजिक संस्थाओं में रोष व्याप्त है। 

ग्माडा के मुताबिक फेज-8 स्थित ग्राऊंड की नीलामी 203 करोड़ में की गई है, इसे दो कंपनियों ने मिलकर खरीदा है। यहां पर जल्द काम शुरू होने की सभांवना जताई जा रही है। बता दें कि ग्राऊंड शहर के बीचों-बीच है। इसके नजदीक पंजाब एजूकेशन बोर्ड, फोर्टिस अस्पताल, ग्माडा, पुड्डा भवन हैं।

पिछली सरकार में रखा गया था नींव पत्थर :
बता दें कि अकाली-भाजपा सरकार की ओर से फेज-8 स्थित ग्राऊंड में सिटी सैंटर बनाने का फैसला किया गया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा 24 फरवरी 2009 को इस रैली ग्राऊंड में ग्माडा द्वारा सिटी सैंटर का नींव पत्थर रखा गया था। 

यही पर होती हैं रैलियां :
फेज-8 स्थित दशहरा ग्राऊंड में ही रैली की जाती रही हैं। यहां खेल, सभ्याचारक, सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र है। शहर में कोई गतिविधि हो तो सबसे पहले इसी ग्राऊंड पर नजर रहती है। 

वहीं शहर के युवा खिलाड़ी इसी ग्राऊंड पर अभ्यास करते हैं। ग्माडा की ओर से 4 स्पोर्ट्स कांपलैक्स पहले ही प्राइवेट कंपनी को दिए जा चुके हैं। बता दें कि प्रशासन द्वारा रैली-धरनों के लिए अलग से जगह सैक्टर-91 में देख ली गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News