कमलनाथ का CM से सवाल नं 33: मामा ! मध्यप्रदेश पर क्यों गिराई आर्थिक बदहाली की गाज ?

11/22/2018 12:29:24 PM

भोपाल: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरने के लिए के लिए 19 अक्टूबर से 40 दिन 40 सवाल का सिलसिला शुरू किया है। जिसको लेकर कमलनाथ ने शिवराज से बुधवार को 33वां प्रश्न पूछा है। कमलनाथ ने ट्वीट किया है कि, मामा जी 15 वर्षो में किया क्यों ऐसा राज? मध्यप्रदेश पर क्यों गिराई आर्थिक बदहाली की गाज ? मामा राज की आर्थिक बदहाली का कच्चा चिट्ठा। 
 

कमलनाथ ने पूछे शिवराज से ये सवाल...

  • मध्यप्रदेश में रेवेन्यू एक्सपेंडिचर और कैपिटल एक्सपेंडिचर में 5 गुना का अंतर आ गया है। और कर्ज भी बेतहाशा बढ़ गया है और अब मध्यप्रदेश रेवेन्यू सरप्लस स्टेट भी नही रहा। 
  • मध्यप्रदेश में मामा जी की रैलियों और स्थापना का खर्च लगातार बढ़ता गया और विकास का खर्च लगातार घटता गया ।
  • 2014 में मध्यप्रदेश के विकास पर खर्च 24 ,713 करोड़ और रेवेन्यू एक्सपेंडिचर 82372 करोड़ और मध्यप्रदेश पर कर्ज 83,897 करोड़ 
  • 2015 में मध्यप्रदेश के विकास पर खर्च 19,995 करोड़ और रेवेन्यू एक्सपेंडिचर 99,770 करोड़ और मध्यप्रदेश पर कर्ज 94,979 करोड़ 
  • 2016 में मध्यप्रदेश के विकास पर खर्च 32,229 करोड़ और रेवेन्यू एक्सपेंडिचर 1,19,537 करोड़ और मध्यप्रदेश पर कर्ज 1,13,159 करोड़ 
  • 2017 में मध्यप्रदेश के विकास पर खर्च 29,798 करोड़ और रेवेन्यू एक्सपेंडिचर 1,34,496 करोड़ और मध्यप्रदेश पर कर्ज 1,36,804करोड़ 
  • 2018 में मध्यप्रदेश के विकास पर खर्च 31061 करोड़और रेवेन्यू एक्सपेंडिचर 1,55,623 करोड़ और मध्यप्रदेश पर कर्ज 1,60,871करोड़  
  • मध्यप्रदेश पर कर्ज 2019 में 187636.39 बजट अनुमानित।
  • रेवेन्यू सरप्लस 2015-16 में 5739 करोड़ , 2016-17 में 3796 करोड़ 2017-18 में 575 करोड़ और 2018-19 में मात्र 262 करोड़ । नोट : विकास के खर्च में भ्रष्टाचार भी घटाएं ।

-40 दिन 40 सवाल- "मोदी सरकार के मुँह से जानिए, मामा सरकार की बदहाली का हाल।" "हार की कगार पर मामा सरकार" 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News