MP Election: चंचल मन ने मरवा दिया, अमेरिका और वाशिंगटन होते हुये अब लाहौर पहुंचे शिवराज

11/22/2018 12:04:47 PM

भोपाल: शिवराज सिंह के लहार विधानसभा को लाहौर कहने से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। इसी बीच कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि, 'शिवराज का चंचल मन आजकल अमेरिका और वाशिंगटन होते हुये लाहौर तक जा पहुँचा..? ये शिवराज का पाकिस्तान प्रेम है या हार के अंदेशे से ज़ुबान लड़खड़ाने लगी है..? ख़ैर, लाहौर हो या लहार...जब विकास करना ही नही है, तो नाम से फ़र्क़ भी क्या पड़ता है।'


बता दें कि बता दें कि, बुधवार को शिवराज सिंह भिंड की लहार विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी रसाल सिंह के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे। सीएम शिवराज जब सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी उनकी जुबान फिसल गयी और उन्होंने लहार को 'लाहौर' कह दिया। सब जानते हैं कि, लाहौर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का एक शहर है। शिवराज ने कहा था कि, 'लाहौर विधानसभा का ऐसा विकास करना है कि दुनिया देखती रह जाए।' शिवराज के इस बयान के बाद से इन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News