अपनी विफलताओं से ध्यान बंटाने के लिए कैप्टन कर रहे उग्रपंथियों का इस्तेमाल: बादल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 09:45 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आज आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सक्रिय और खुले रूप से उन खतरनाक तत्वों के साथ है जो राज्य की शांति और सांप्रदायिक सछ्वावना के लिए खतरा हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के आज यहां जारी बयान के अनुसार बादल ने श्री सिंह को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि राज्य की समूची मशीनरी उन तत्वों के तुष्टिकरण में लगा दी गई है जो नफरत और खूनखराबे वाले समय की वापसी की बात करते हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश को तबाही के मुहाने पर लाया गया है और इसके जिम्मेवार वह हैं जिनका काम प्रदेश में शांति की रक्षा करना है। पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार सरकार में प्रदेश की शांति और सांप्रदायिक सछ्वावना के लिए खतरा बनी ताकतों को रोकने की न तो राजनीतिक इच्छा शक्ति है और न ही क्षमता। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी के इसी रवैये के कारण पिछले दो सालों में राज्य पर एक के बाद एक संकट आ रहे हैं। बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और प्रदेश सरकार की नीतियां उन्हीं बातों का दोहराव हैं जिनकी परिणिति 1984 की पंजाब त्रासदी के रूप में हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए खतरनाक तत्वों का इस्तेमाल अपने विरोधियों को निशाना बनाने के लिए कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News