MP Election: शेष 7 दिन और, किसका होगा मध्यप्रदेश ? पढिए आज की मुख्य खबरें

11/21/2018 6:12:45 PM

भोपाल: विधानसभा चुनाव को लेकर अब शेष 7 दिन बचे हैं। 28 नवंबर को मध्यप्रदेश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व 'चुनाव' होना है। जिसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। बीजेपी की ओर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अमित शाह, राजनाथ सिंह, उमा भारती, योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली है तो कांग्रेस से भी राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रियंका चतुर्वेदी भी मैदान में उतरे हैं।

PunjabKesari

वहीं प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसका नाम 'आप' ने 'शपथ पत्र' रखा है। इससे पहले कांग्रेस ने वचनपत्र औऱ बीजेपी ने दृष्टिपत्र जारी किया था। शायद सभी पार्टियों को लगता है कि घोषणापत्र के नाम बदलने में ही सब रखा है। हालांकि इलाहाबाद, फैजाबाद और मुगलसराय के नाम बदले जाने के बाद अब घोषणापत्र का नाम बदल दिया जाना कोई अचरज वाली बात नहीं है।

आज की मुख्य खबरें...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News